गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार, जेपी नड्डा बोले– "अगर हमें छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं"

None 2025-05-07 12:02:39
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार, जेपी नड्डा बोले– "अगर हमें छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं"

भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया। जेपी नड्डा ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया: अगर हमें छेड़ा, तो छोड़ेंगे नहीं।

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) भारतीय वायुसेना ने आतंक के अड्डों पर करारा प्रहार करते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हवाई हमले किए हैं। इस सैन्य कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब है। उस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।

ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के 2 से 3 बजे के बीच जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान की सीमा के भीतर और पीओके में स्थित आतंकवादी लॉन्च पैड्स, ट्रेनिंग कैंप्स और हथियार डिपो पर यह हमला किया गया।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देशभर में गर्व और संतोष की भावना है, वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है। भारत के इस निर्णायक कदम पर विश्व समुदाय की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंक के खिलाफ उसकी नीति “जीरो टॉलरेंस” की है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस ऑपरेशन को लेकर पाकिस्तान को सीधा संदेश दिया:

“अगर तुमने हमें छेड़ा तो हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं, हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे।”

उन्होंने कहा कि भारत अब किसी भी प्रकार के उकसावे का मूकदर्शक नहीं रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा,

"भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी। हम आतंकवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे।"

भारत का यह कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि अब नया भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर