गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप कल से शुरू

None • 2023-06-26 15:53:41
जूनियर महिला हॉकी नेशनल चैंपियनशिप कल से शुरू

राउरकेला। हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप की शुरुआत (Hockey India Junior Women National Championship) मंगलवार को यहां बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (International Hockey Stadium) में हॉकी कर्नाटक (Hockey Karnataka) और हॉकी जम्मू कश्मीर (Hockey Jammu and Kashmir) के बीच मुकाबले के साथ होगी। हॉकी इंडिया ने सोमवार को यह घोषणा की।

जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सफल आयोजन के मात्र पांच दिन बाद 28 टीमें जूनियर महिला ट्रॉफी के लिये प्रतिस्पर्धा करेंगी। इन 28 टीमों को आठ समूहों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक समूह के विजेता क्वार्टर-फ़ाइनल में आगे बढ़ेंगे। दो बार की गत चैंपियन हॉकी हरियाणा को पूल-ए में हॉकी बंगाल और तेलंगाना हॉकी के साथ रखा गया है, जबकि गत उपविजेता हॉकी झारखंड पूल-बी में राजस्थान और असम के साथ है।

हॉकी हरियाणा के कोच आज़ाद सिंह ने टीम की संभावनाओं के बारे में कहा, “हमारे पूल में कुछ अच्छी टीमें हैं और हम सभी टीमों से कड़ी चुनौती का सामना करने के लिये तैयार हैं। हम एक बार फिर खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ अभ्यास कर रहे हैं। हम आक्रामक हॉकी खेलने, पेनल्टी कॉर्नर में अपनी ताकत का फायदा उठाने और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे, जैसा कि हमने पिछले वर्षों में किया है।”

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हॉकी झारखंड के कोच हिमांशु ने कहा, “हम एक सप्ताह से कुछ अधिक समय से अभ्यास कर रहे हैं। हमारे सत्र पिछले वर्षों के विरोधियों में पाई गयी कमजोरियों का फायदा उठाने के साथ-साथ सेट पीस पर काम करने और अभ्यास मैच खेलने पर केंद्रित रहे हैं। हमने अपने गोल करने के कौशल में सुधार करने और इस बार रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदलने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”

मेज़बान ओडिशा टूर्नामेंट के पिछले संस्करण के दौरान तीसरे स्थान पर रहा था और इस बार वह खिताब पर नज़रें जमाये हुए है। मेज़बान टीम को इसके लिये सबसे पहले पूल-सी में तमिल नाडु और मणिपुर की चुनौती का सामना करना होगा।ओडिशा के कोच एडगर ने अपनी तैयारी पर कहा, “हम पिछले तीन हफ्तों से तैयारी कर रहे हैं, मुख्य रूप से अपनी फिटनेस और बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप कई हॉकी हरियाणा, हॉकी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी पंजाब और हॉकी चंडीगढ़ जैसे उत्कृष्ट प्रतिद्वंदियों से भरी हुई है। हम पोडियम पर पहुंचने के रास्ते में उनका सामना करने के लिए उत्साहित हैं।”

हॉकी महाराष्ट्र, दिल्ली हॉकी और केरल हॉकी पूल डी में हैं, जबकि हॉकी कर्नाटक, हॉकी मध्य प्रदेश, ले पुडुचेरी हॉकी और हॉकी जम्मू-कश्मीर पूल ई में हैं। हॉकी चंडीगढ़, हॉकी मिजोरम, हॉकी बिहार, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव हॉकी पूल एफ में हैं, जबकि हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी आंध्र प्रदेश, हॉकी हिमाचल प्रदेश और गोवा हॉकी पूल एच में हैं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर