गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जंक फूड दे रहा है बीमारियों को निमंत्रण

None 2024-08-08 13:43:04
जंक फूड दे रहा है बीमारियों को निमंत्रण

चलिए इस खबर के माध्यम से आज हम आपको जंक फूड से होने वाली परेशानियां के बारे में बताते हैं।

NEELAM

आजकल की युवा पीढ़ी ज्यादातर जंक फूड को मान्यता दे रही है। स्वाद और उसकी खुशबू के लोग दीवाने होते जा रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी सी देर मन को लुभाने वाली खुशबू और टेस्टी फूड आपके शरीर को अंदर ही अंदर बीमारियों से भर रहे हैं। तो चलिए इस खबर के माध्यम से आज हम आपको जंक फूड से होने वाली परेशानियां के बारे में बताते हैं।

आपको बता दे पिज़्ज़ा बर्गर मोमोज चिप्स आदि चीज यह उच्च रक्तचाप कैंसिल हृदय रोग के साथ-साथ अन्य कई बीमारियों को खुला नियंत्रण देती है। पिछले कई सालों में भारत में इनके डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ रही है और दुनिया महामारी की कगार पर खड़ी है ऐसे में यह जरूरी है कि इन चीजों का सेवन न करें और उन पर रोकथाम लगाई जाए।

एक्सपर्ट्स का दावा

पिछले दिनों अमेरिका में अल्जाइमर्स एसोसिएशन की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में एक रिसर्च पेश की गई। 43 सालों तक चली इस रिसर्च में 1 लाख 30 हजार लोगों को शामिल किया गया था। रिसर्च में सामने आया कि जो लोग लगातार अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड खा रहे थे और जितनी अधिक मात्रा में खा रहे थे, उन्हें उतना ही गंभीर डिमेंशिया हो गया।

डिमेंशिया, एक ऐसी बीमारी जिसमें व्यक्ति की याददाश्त, भाषा, रीजनिंग पॉवर और सोचने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती है। जबकि जिन लोगों ने अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड से दूरी बनाई या कम फ्रीक्वेंसी में इसका सेवन किया, वे लोग अधिक स्वस्थ बने रहे।

इंडस्ट्री की वजह से खराब हुआ खाना

अपको बता दें कि जब हमारा खाना तैयार करने की जिम्मेदारी फूड इंडस्ट्री के हाथ में आई तो यहीं से सारी परेशानियां भी शुरू हो गईं। इसमें कंपनियों को बहुत बड़े पैमाने पर बेहद कम समय में ढेर सारा खाना तैयार करना होता है। इसके लिए उन्होंने बड़ी-बड़ी मशीनें तैयार की और उन्हें इंसानों की जगह काम पर लगा दिया। इस बीच उन्होंने मुनाफे के लिए दो बड़ी बातों को अपना मूल धर्म बनाया।

•खाना स्वादिष्ट होना चाहिए।

•खाना सस्ता होना चाहिए।

सस्ते और स्वदिष्ट खाने से हो रहा हैं नुकसान

इंडस्ट्रियल फूड प्रोडक्शन ने सबसे अधिक नुकसान किया है। उन्होंने खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें बहुत सारा शुगर और सॉल्ट मिलाया। इंडस्ट्री ने खाने को सस्ता रखा ताकि इसके ज्यादा-से-ज्यादा खरीदार मिल सकें।

किसी चीज को कम कीमत में तैयार करना है तो फॉर्मूला आसान है, इसमें सस्ती-से-सस्ती चीजें मिला दी जाएं। उन्होंने इसे बनाने में बेहद सस्ते पाम ऑइल, मैदा और मिठास इस्तेमाल की। इसके बाद इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए सस्ते प्रिजर्वेटिव्स मिलाए गए। इस दौरान ये बहुत सारे प्रॉसेस से गुजरा। इसलिए इसे अल्ट्रा प्रॉसेसिंग कहते हैं।

जंक फूड्स में हमारी पहली पसंद पिज्जा, बर्गर, और पैक्ड चिप्स सभी इसी अल्ट्रा प्रॉसेसिंग से गुजर रहे हैं। ये बेहद नुकसानदायक है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर