गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कमल हसन ने अमिताभ के सामने कहा , मुझे शोले से थी नफ़रत

None • 2023-07-21 15:53:00
कमल हसन ने अमिताभ के सामने कहा , मुझे शोले से थी नफ़रत

शोले फिल्म में कमल हसन थे असिस्टेंट डायरेक्टर

हमारे लिए वो एनर्जी बहुत खास है, जो ऑडियंस को सिनेमा तक लाती है हम फिल्में बनाते है और ऑडियंस एक्टर को स्टार बनाती है

मुंबई । दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन (Kamal Haasan) का कहना है कि उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले (Sholay) से नफरत थी।

कमल हसन (Kamal Haasan) फिल्म कल्कि 2098 एडी के लॉन्च पर ‘सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट’ (san diego comic con event) में पहुंचे थे। इस दौरान अमिताभ (Amitabh) ने इस इवेंट को वर्चुअली अटेंड किया था। इवेंट में बातचीत करते हुए कमल हसन ने कहा,जिन लोगों को शोले याद है, बता दूं कि मैं उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर था। जब मैंने शोले (Sholay) देखी तो उस रात मैं सो नहीं सका। मुझे फिल्म से बहुत नफरत थी। इतना ही नहीं मुझे फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी से और भी ज्यादा नफरत थी। मैंने यह बात उन्हें भी बताई कि जब मैंने फिल्म देखी तो मेरा यही रिएक्शन था। मैं उस रात सो नहीं सका, यह उस तरह की फिल्म थी। अमित जी ने ऐसी कई फिल्में की हैं। उन्हें मेरी फिल्मों के बारे में अच्छी बातें कहते हुए सुनना कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मैं सोच भी नहीं सकता था। आखिरकार मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है, जिनकी फिल्म में मैंने असिस्ट किया था।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

कमल हसन (Kamal Haasan) ने कहा, हमारे लिए वो एनर्जी बहुत खास है, जो ऑडियंस को सिनेमा तक लाती है। हम फिल्में बनाते है और ऑडियंस एक्टर को स्टार बनाती है। ऑडियंस के साथ बैठना और प्रभास-अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे एक्टर को अपने सामने देखना गर्व की बात है।

इस बीच अमिताभ ने कमल हसन (Kamal Haasan) को रोकते हुए कहा ‘यह सब मत कहो…कमल। तुम हम सभी से बहुत बड़े हो। इस तरह तारीफ करने की जरूरत नहीं है। तुमने जिस तरह का काम किया है, उसे हासिल करना बहुत मुश्किल है। आपकी हर एक फिल्म में मेहनत और परफॉर्मेंस साफ-साफ दिखती है। आपके साथ एक ही फिल्म में होना हमारे लिए गर्व की बात है।’

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर