गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

69 साल के हुए कमल हासन

None 2023-11-07 12:47:36
69 साल के हुए कमल हासन

मुंबई। जाने-माने अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) आज 69 साल के हो गए। कमल हासन का जन्म 07 नवंबर 1954 को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के परमकुडी में हुआ था। उनके पिता चाहते थे कि उनके तीन बच्चों में कम से कम एक बच्चा अभिनेता बने। अपनी इसी चाहत को पूरा करने के लिये उन्होंने कमल हासन (Kamal Haasan) को अभिनेता बनाने का निश्चय किया ।

कमल हासन (Kamal Haasan) ने अपने सिने करियर की शुरूआत बतौर बाल कलाकार 1960 में प्रदर्शित फिल्म “कलाथुर कनम्मा” से की। ए. भीम सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये। फिल्म “कलाथुर कनम्मा” की सफलता के बाद कमल हासन ने कुछ फिल्मों में बतौर बाल कलाकार काम किया। इसके बाद उन्होंने लगभग नौ वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।

सत्तर के दशक में अपने पिता के जोर देने पर उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और अपना ध्यान फिल्म इंडस्ट्री (Film industry) की ओर लगा दिया। इस बीच. अपने पिता के कहने पर उन्होंने नृत्य की भी शिक्षा हासिल की और कुछ फिल्मों में सहायक नृत्य निर्देशक के रूप में भी काम किया। वर्ष 1973 में कमल हासन (Kamal Haasan) को दक्षिण भारत के जाने फिल्मकार के. बालचंद्र की फिल्म “अरंगेतरम” में काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म “अपूर्वा रंगानगल” मुख्य अभिनेता के रूप में उनको सिने कैरियर की पहली हिट साबित हुई।

1977 में प्रदर्शित फिल्म “16 भयानिथनिले” की व्यावसायिक सफलता के बाद कमल कमल हासन (Kamal Haasan) स्टार कलाकार बन गये। 1981 में कमल हसन ने हिंदी फिल्मों की ओर भी अपना रूख कर लिया और निर्माता एल. प्रसाद की फिल्म “एक दूजे के लिये” में अभिनय किया।

1982 में कमल हासन (Kamal Haasan) की एक और सुपरहिट तमिल फिल्म “मुंदरम पिरई रिलीज” हुयी जिसके लिये वह अपने सिने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये गये। बाद में वर्ष 1983 में “सदमा” शीर्षक से यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

1985 में कमल हासन (Kamal Haasan) को रमेश सिप्पी की फिल्म “सागर” में ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया (Rishi Kapoor and Dimple Kapadia) के साथ कामकरने का अवसर मिला। आर. डी. बर्मन के सुपरहिट संगीत और अच्छी पटकथा के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी लेकिन कमल हसन के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के कमल हासन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गए ।

1985 में कमल हासन (Kamal Haasan) की एक और सुपरहिट फिल्म “गिरफ्तार” प्रदर्शित हुयी। जिसमें उन्हें सुपरस्टार इमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। 1987 कमल हासन (Kamal Haasan) के सिने करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उन्होंने एक मूक फिल्म “पुष्पक” में सशक्त अभिनय से दर्शकों को अचंभित कर दिया।

1987 में ही कमल हासन (Kamal Haasan) को मणिरत्नम की फिल्म “नायकन” में भी काम करने का मौका मिला। फिल्म में वेलु नायकर केकिरदार को कमल हासन (Kamal Haasan) ने जीवंत कर अपना नाम भारत के महान अभिनेताओं में शुमार करा दिया। कमल हासन “नायकन” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजे गए ।

1990 में प्रदर्शित फिल्म “अप्पू राजा” में कमल हासन (Kamal Haasan) ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में यूं तो उन्होंने तीन अलग अलग भूमिकाए कीं लेकिन ऊंची कद काठी के रहते हुये भी उन्होंने जिस तरह तीन फुट के बौने के रूप में अपने आप को ढ़ालकर कर दर्शकों अचंभित कर दिया।

1996 में कमल हासन (Kamal Haasan) के सिने कैरियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म “इंडियन” प्रदर्शित हुयी। एस .शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म में उन्होंने दोहरे किरदार को रूपहले पर्दे पर साकार किया। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये कमल हासन (Kamal Haasan) अपने करियर में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये गए।

1998 में कमल हासन (Kamal Haasan) ने हिंदी फिल्मों में निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और “चाची 420” में अभिनय के साथ निर्देशन भी किया। उन्होंने चार दशक लंबे सिने करियर में अब तक लगभग 200 फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके है।

हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी कमल हसन ने न केवल अभिनय की प्रतिभा से बल्कि गायकी, निर्माण, निर्देशन, पटकथा लेखक, गीतकार नृत्य निर्देशन, पटकथा और गीत लेखन तथा नृत्य निर्देशन से भी सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बनाया है।

1981 में कमल हासन (Kamal Haasan) ने निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और “राजा पारवई” का निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने अपूर्व सहोदरगल 1989, थेवर मगन 1992, चाची 420 1998, हे राम 2000 और मुंबई एक्सप्रेस 2005 का भी निर्माण किया। कमल हासन ने कई फिल्मों की कहानी भी लिखी है। इनमें विरासत 1997 और बीबी नंबर वन 1999 प्रमुख है।

वर्ष 2008 में कामल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म “दशावतारम” प्रदर्शित हुयी जिसमें दर्शकों को उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म में उन्होंने दस अलग अलग भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को चकित कर दिया। वर्ष 2012 में कमल हासन (Kamal Haasan) के करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म विश्वरूपम प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। कमल हासन (Kamal Haasan) की इस वर्ष फिल्म विक्रम प्रदर्शित हुयी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। कमल हासन (Kamal Haasan) इन दिनों फिल्म इंडियन के सीक्वल इंडियन 2 में काम कर रहे हैं।

https://shahtimesnews.com/dissatisfaction-with-tickets-is-the-beginning-of-rebellion-against-the-high-command

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर