गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केन विलियमसन की एक साल बाद हुई T-20 टीम में वापसी

None 2023-12-17 15:48:52
केन विलियमसन की एक साल बाद हुई T-20 टीम में वापसी

वेलिंग्टन । न्यूजीलैंड (New Zealand) के सीमित ओवर कप्तान केन विलियमसन (kane williamson) को एकदिवसीय और टेस्ट के बाद अब बंगलादेश (Bangladesh) के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 श्रृंखला की भी जिम्मेदारी दी गई है। इस श्रृंखला के साथ ही उनकी एक वर्ष के बाद टी-20 टीम में वापसी हो रही है।

सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे को टी-20 (T20 to Devon Conway) से आराम दिया गया है, जबकि माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फ़र्ग्यूसन, मैट हेनरी और हेनरी शिपली अलग-अलग चोटों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नहीं करने वाले ट्रेंट बोल्ट ने अपने आपको चयन के लिए अनुपलब्ध बताया। टीम में ऑलराउंडर जेम्स नीशम की भी वापसी हुई है तथा तेज गेंदबाज बेन सियर्स को भी टीम में शामिल किया गया है।

विलियमसन ने अपना पिछला टी-20 पिछले वर्ष नवंबर में भारत के खिलाफ खेला था। उन्हें इस साल के आईपीएल के पहले मैच के दौरान पैरों में चोट लगी थी और उनकी सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने अक्तूबर-नवंबर में हुए एकदिवसीय विश्व कप के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, “जिस तरह से हमने एकदिवसीय विश्वकप के लिए अलग से तैयारी की थी और रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन जैसे खिलाड़ी उभरे थे, उसी तरह हम टी-20 विश्वकप (T20 world cup) की भी तैयारी कर रहे हैं। टिम साइफ़र्ट हमारे लिए एक ऐसे ही नाम हैं, जो टी20 विश्वकप (T20 world cup) के दौरान ऊपरी क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अभी टी-20 विश्वकप में समय है और हमें उम्मीद है कि विशेष भूमिकाओं के लिए हमें कुछ और नए खिलाड़ी मिलेंगे। हम टूर्नामेंट की परिस्थितियों के अनुसार अपनी योजनाएं बना रहे हैं।”

न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम क्रिसमस के बाद 26 दिसंबर को नेपियर में अपना पहला टी-20 मुकाबला खेलेगी।

https://shahtimesnews.com/pm-inaugurates-worlds-largest-corporate-office-hub-surat-diamond-bourse/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर