शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कंगना रनौत ने किया ऐलान, सांसद बनने के बाद करेगी सबसे पहले ये काम..

None 2024-06-21 15:58:12
कंगना रनौत ने किया ऐलान, सांसद बनने के बाद करेगी सबसे पहले ये काम..

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)।  अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून के मौके पर BJP  नवनिर्वाचित सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फैंस को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर फैंस को इंटरनेशनल योगा डे विश किया है। वहीं इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक बड़ा ऐलान भी किया हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि सांसद पद की शपथ लेने के बाद वे पहला काम क्या करेंगी।

कंगना ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया वीडियो शेयर

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।  वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि, ''अंतर्राष्ट्रीय योगा डे की हार्दिक शुभकामनाएँ।'' वहीं वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस ने कहा कि, दोस्तों ये हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ही प्रयास है कि आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योगा डे इस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक आते है

कंगना ने आगे कहा कि, दोस्तों हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक आते है. लेकिन दुर्भाग्यवश वो ये जो दिव्य स्थली हैं, ये जो अलौकिक स्थली है जहां पर ऋषि मार्कण्डेय से लेकर, मनु ऋषि से लेकर शिव पार्वती, पांडवों से लेकर ऋषि वेद व्यास जी ने न जाने कितने दिव्य व्यक्तित्वों ने यहां पर तपस्या की हैं। लेकिन यहां पर जो पर्यटक आते हैं वे इस दिव्य स्थली का पूर्ण रूप से लाभ नहीं उठा पाते हैं।

शपथ लेने के बाद कंगना करेगी यह काम

उन्होंने आगे कहा कि, इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि हमारे यहां पर हिमाचल प्रदेश में, मंडी क्षेत्र में कोई भी योग संस्थान नहीं है। तो 24 जून को जब मैं मंडी की सांसद होने के नाते अपनी शपथ लूंगी तो उसके बाद मेरा सबसे पहला प्रयास यही रहेगा कि यहां पर एक वैश्विक स्तर का योग संस्थान हो। जहां पर पर्यटक आकर न सिर्फ योगा सीखें। जबकि अच्छी वायु का अच्छे खाने के साथ योग और आयुर्वेद के सहारे से डिटॉक्स करें।

हमारी जो संस्कृति हैं चाहे वो क्लासिकल हैं, चाहे वो फॉक हो या चाहे वो कोई और नाट्य शास्त्र हो। उसके लिए भी मैं चाहती हूं इस जगह पर बाहर से देश-विदेश से लोग आए और इसका भरपूर आनंद उठाए। जिस तरह से स्वामी विवेकानंद जी ने हमारे उपनिषदों, हमारे वेदों को, बड़े एक्सेसिबल तरीके से जो लिखा है वहां पर छोटे-छोटे कोर्सेस हमारे वेदों और उपनिषदों को लेकर भी हो।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ताकि ये जो हमारे हिमाचल प्रदेश का मंडी क्षेत्र जो है पूरे विश्व में सनातन के चिन्ह से जाना जाए. एक्ट्रेस ने कंगना ने फैंस से पूछा कि आपको मेरा यह सुझाव कैसा लगा. आप अपने सुझाव मुझे जरूर लिखें. धन्यवाद. एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें कंगना रनौत व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं. 

कंगना  ने इस काम के लिए फैंस से मांगी राय

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ताकि ये जो हमारे हिमाचल प्रदेश का मंडी क्षेत्र जो है पूरे विश्व में सनातन के चिन्ह से जाना जाए। इस वजह से कंगना ने फैंस से पूछा कि आपको मेरा यह सुझाव कैसा लगा हैं। आप अपने सुझाव मुझे जरूर लिखें, धन्यवाद। जिसके बाद एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर