सिब्बल को 1066 वोट, जबकि दूसरे दावेदार सीनियर वकील प्रदीप राय को 689 वोट मिले
National Desk
नई दिल्ली,(Shah Times)। देश के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है सिब्बल को 1066 वोट मिले, जबकि दूसरे दावेदार सीनियर वकील प्रदीप राय को 689 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश सी अग्रवाल को 296 वोट मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार प्रिया हिंगोरानी, त्रिपुरारी रे, नीरज श्रीवास्तव थे।

यह चौथी बार होगा जब सिब्बल एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। सिब्बल को पहले तीन बार एससीबीए अध्यक्ष के रूप में चुना गया था आखिरी बार 23 साल पहले 2001 में वह अध्यक्ष बने थे इससे पहले वह 1995-96 और 1997-98 के दौरान अध्यक्ष थे।
कपिल सिब्बल ने 8 मई को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक कपिल सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे। उन्हें 1983 में वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था। 1995 और 2002 के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने तीन बार एससीबीए अध्यक्ष रह चुके है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।