गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में गिर जाएगी कर्नाटक की सरकार

None • 2023-09-04 13:04:27
लोकसभा चुनाव से पहले या बाद में गिर जाएगी कर्नाटक की सरकार

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार या तो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले या उसके बाद गिर जाएगी

शिवमोग्गा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व उपमुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा (KS Eshwarappa) ने कहा है कि कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस सरकार (Congress government) या तो 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले या उसके बाद गिर जाएगी।

ईश्वरप्पा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी (Congress party) राज्य में बड़ी खबर बना रही है। वे कह रहे हैं कि भाजपा के आधे विधायक उनकी पार्टी में आएंगे, लेकिन एक भी भाजपा विधायक कांग्रेस में नहीं गया। कांग्रेस की स्थिति देखिए। मैं आपको बता रहा हूं, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार (Congress government) संसदीय चुनाव से पहले या बाद में में गिर जाएगी।”

उन्होंने ये टिप्पणी कांग्रेस सरकार (Congress government) द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना के मद्देनजर की हैं। ईश्वरप्पा (Eshwarappa) के दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कर्नाटक कांग्रेस (karnataka congress) के प्रवक्ता रमेश बाबू ने कहा कि यह भाजपा की साजिश है। केंद्र में अपने शासन के पिछले नौ वर्षों में भाजपा ने अन्य दलों के 450 विधायकों को खरीदा है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा, “इस तरह का बयान भाजपा नेताओं द्वारा कई बार दिया गया है। कर्नाटक (karnataka) में उन्होंने एक्सवाईजेड के नाम से एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई गारंटी कानून के प्रावधानों के अनुसार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किसी तरह की साजिश रच रहे हैं।'

उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा न्यायपालिका का उपयोग अपने गुप्त एजेंडे के लिए करना चाहती है। केंद्र में नौ साल के शासन में उन्होंने अन्य दलों के 450 से अधिक विधायक खरीदे हैं। कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र में विश्वास है और वह भाजपा की साजिशों के खिलाफ लड़ेगी।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी (Congress party) ऐसा कोई बयान नहीं देगी। हमें लोकतंत्र में विश्वास है। हमें अपने विधायकों पर विश्वास है। हम अपनी विचारधारा में विश्वास करते हैं, इसलिए निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ने जा रही है।”

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर