शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मेरठ में कातिल बीबी और जहरीला सांप: मुस्कान मर्डर को भी किया बाई पास देखे वीडियो

None 2025-04-17 14:22:04
मेरठ में कातिल बीबी और जहरीला सांप: मुस्कान मर्डर को भी किया बाई पास देखे वीडियो

मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या की और हत्या को सांप के डसने का रूप देने के लिए वाइपर सांप का इस्तेमाल किया। पढ़ें इस चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी।

मेरठ (शाह टाइम्स) मेरठ में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दो दिन पहले अमित कश्यप उर्फ मिक्की की लाश उसके ही घर के बेड पर मिली थी। हैरानी की बात ये थी कि लाश के पास एक बेहद जहरीला वाइपर सांप भी पाया गया। शुरुआती जांच में ऐसा लगा कि अमित की मौत सांप के डसने से हुई है, क्योंकि उसके शरीर पर करीब 10 जगह सांप के काटने के निशान थे।

https://shahtimesnews.com/oneplus-13t-photos-and-specifications-will-compete-with-leak-iphone/

लेकिन जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, तो कहानी पूरी तरह पलट गई। रिपोर्ट में साफ हो गया कि अमित की मौत सांप के जहर से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है। यहीं से शुरू हुआ इस रहस्य का खुलासा, जो सीधे एक खौफनाक साजिश की तरफ इशारा करता था।

पुलिस ने शक के आधार पर अमित की पत्नी रविता से जब सख्ती से पूछताछ की, तो जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया। रविता ने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अपने पति अमित की हत्या की योजना बनाई थी।

इस साजिश को अंजाम देने के लिए दोनों ने एक सपेरे से महज 1000 रुपये में एक जहरीला वाइपर सांप खरीदा। फिर योजना के मुताबिक, पहले अमित की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव के नीचे सांप को छोड़ दिया गया। सांप, जो अचानक दब गया था, गुस्से में आ गया और उसने अमित की लाश को करीब 10 बार डंस लिया। इससे हत्या को प्राकृतिक मौत या सांप के डसने जैसा दिखाने की कोशिश की गई।

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1912793882854826082

गौरतलब है कि वाइपर सांप को सबसे जहरीली प्रजातियों में गिना जाता है, लेकिन इस बार उसका इस्तेमाल एक इंसानी साजिश का हिस्सा बना।

फिलहाल पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से लगातार पूछताछ जारी है। इस पूरी वारदात ने न सिर्फ रिश्तों की सच्चाई पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इंसानी क्रूरता की हद को भी दिखा दिया है

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर