शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कविता: नहर की पुकार

None 2026-04-19 22:12:53
कविता: नहर की पुकार

बंद नहर, बंद रोज़गार, गाँव का ठहरा वक़्त

पानी रुका तो परंपरा टूटी, गाँव क्यों चुप है

नहर नहीं खुली तो गाँव का सिस्टम क्यों फेल

यह कविता सूखी नहर से जूझते गाँव की आवाज है। पानी रुका तो पंचक्की, रोज़गार और परंपरा सब ठहर गए। गाँव सरकार से मांग करता है, नहर खोलो, जीवन वापस लाओ।

✍️जानवी

 🗓️ 19 अप्रैल 2026

हमारे गाँव की शान पुरानी,

पंचक्की से जुड़ी कहानी।

नहर का पानी जीवनधारा,

सबका इसमें बसे सहारा।।

खोल दो सरकार नहर हमारी,

बहे धारा यह प्यारी प्यारी।

घाट बचाओ, रिवाज़ बचाओ,

गाँव हमारा फिर मुसकाओ।।

धान गेहूँ सब पिसते यहाँ,

रोज़ी रोटी मिलती जहाँ।

चक्की रुक गई, मन घबराए,

बिन पानी सब काम ठहर जाए।।

खोल दो सरकार नहर हमारी,

बहे धारा यह प्यारी प्यारी।

घाट बचाओ, रिवाज़ बचाओ

गाँव हमारा फिर मुसकाओ।।

सड़क बनी तो राह रुकी,

गाँव की धड़कन भी थमी।

दो माह बीते, आस अधूरी,

किससे कहें हम अपनी दूरी।।

खोल दो सरकार नहर हमारी,

बहे धारा यह प्यारी प्यारी।

घाट बचाओ, रिवाज़ बचाओ,

गाँव हमारा फिर मुसकाओ।।

बच्चों की हँसी, बड़ों का सहारा,

नहर से ही है सबको गुज़ारा।

परंपरा की लौ मत बुझाओ,

गाँव की धड़कन फिर जलाओ।।

खोल दो सरकार नहर हमारी,

बहे धारा यह प्यारी प्यारी।

घाट बचाओ, रिवाज़ बचाओ,

गाँव हमारा फिर मुसकाओ।।

नहर की धारा लौटे फिर से,

बस इतनी सी आस है,

घाटों में फिर रौनक हो,

यही गाँव की प्यास है।।

खोल दो सरकार नहर हमारी,

बहे धारा यह प्यारी प्यारी।

घाट बचाओ, रिवाज़ बचाओ,

गाँव हमारा फिर मुसकाओ।।

पहाड़ों से उतरती थी, एक धारा निर्मल,

गाँव के जीवन की थी वो साँस सरल।

चक्कियाँ गुनगुनाती थीं, गेहूँ की महक थी,

हर बूँद में बस रोटी की दहक थी।।

हमारे गाँव की शान पुरानी,

पंचक्की से जुड़ी कहानी।

नहर का पानी जीवनधारा,

सबका इसमें बसे सहारा।।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर