शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

Federal Reserve : महंगाई को ध्यान में रखते हुए ब्याज दर में बढ़ोतरी का इशारा

None • 2023-08-27 15:21:53
Federal Reserve : महंगाई को ध्यान में रखते हुए ब्याज दर में बढ़ोतरी का इशारा

मुंबई। वैश्विक बाजार (Global market) के कमजोर रुख से बीते सप्ताह गिरावट पर रहे घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) पर फेड रिजर्व (Fed Reserve) के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) के जैक्सन होल बैठक में महंगाई की ऊंची दर को ध्यान में रखते हुए ब्याज दर में बढ़ोतरी किये जाने के संकेत का अगले सप्ताह बाजार पर असर रहेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (sensex) 62.15 अंक अर्थात् 0.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 64886.51 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 44.35 अंक यानी 0.22 प्रतिशत टूटकर 19265.80 अंक पर आ गया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई (BSE) की मझौली और छोटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली हुई, जिसने बाजार और अधिक गिरने से बचाया। बीते सप्ताह मिडकैप 452.59 अंक अर्थात 1.5 प्रतिशत की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 30717.91 अंक और स्मॉलकैप 772.63 अंक यानी 2.2 प्रतिशत की छलांग लगाकर 36055.96 अंक पर पहुंच गया।

विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों के जैक्सन होल बैठक के नतीजे को लेकर सतर्कता बरतने से घरेलू बाजार में एक और सप्ताह नुकसान का रहा। निवेशकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी की भविष्य की संभावनाओं का आकलन करने के लिए फेड अध्यक्ष पॉवेल के वक्तव्य का उत्सुकता से इंतजार था। शुक्रवार को देर शाम बैठक के बाद पॉवले ने कहा कि महंगाई की ऊंची दर को नियंत्रित करने के लिए आगे भी सावधानीपूर्वक ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने की जरूरत है। अगले सप्ताह उनके वक्तव्य का बाजार पर सीधा असर देखा जा सकेगा।

इसके साथ ही रिजर्व बैंक (RBI) की हाल की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक के मिनट्स में बढ़ी हुई घरेलू मुद्रास्फीति के बीच लक्ष्य सीमा के भीतर महंगाई को प्रबंधित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। हालांकि मौजूदा उच्च मुद्रास्फीति स्तरों की अस्थायी प्रकृति के कारण नीतिगत दरों में आसन्न वृद्धि की उम्मीद कम है। अगले सप्ताह बाजार को दिशा देने में इन सभी कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर