गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया में तेजी जरूरी

None 2024-05-11 10:17:40
भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया में तेजी जरूरी

भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने'परिवर्तन चिंतन' सम्मेलन की अध्यक्षता की कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के मुख्यालयों, सैन्य मामलों के विभाग, एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय के अधिकारियों और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की विभिन्न उप-समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।

नई दिल्ली,(Shah Times) भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है।जनरल चौहान ने तीनों सेनाओं के एकीकरण से संबंधित मुद्दों और पहलों पर चर्चा के लिए आयोजित दो दिन के 'परिवर्तन चिंतन' सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए शुक्रवार को यह बात कही।कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के मुख्यालयों, सैन्य मामलों के विभाग, एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय के अधिकारियों और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की विभिन्न उप-समितियों के सदस्यों ने भाग लिया।

आज संपन्न हुए इस सम्मेलन में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी की विभिन्न उप-समितियों ने जनरल चौहान को सेनाओं के बीच संयुक्तता एवं एकीकरण के लिए आवश्यक गतिविधियों में प्रगति के बारे में जानकारी दी।इस महत्वपूर्ण परिवर्तन की दिशा में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण सुधारों पर गंभीरता के साथ विचार-विमर्श किया गया।प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने दोनों दिन विभिन्न समितियों को संबोधित कर सम्मेलन की शुरुआत की।उन्होंने पहलों की प्रगति में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि ये थियेटराईजेशन का मार्ग प्रशस्त करेंगे और सक्षम भारतीय सशस्त्र बलों का निर्माण करेंगे।उन्होंने तीनों सेनाओं के एकीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा।

जनरल चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के विचार-मंथन से सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय संचालन में सक्षम एक थिएटर बल के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी और हमारी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के संकल्प और क्षमता को मजबूत किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर