गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केजरीवाल ने लगाया इल्जाम दिल्ली पुलिस आप विधायकों को हिरासत में ले रही है

None 2024-02-02 15:13:54
केजरीवाल ने लगाया इल्जाम दिल्ली पुलिस आप विधायकों को हिरासत में ले रही है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) समेत अन्य नेताओं ने शुक्रवार को इल्जाम लगाया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) को लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस उनके विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1753327575831908569?t=nvwSHAopoSzJhvYlqTu7Yw&s=19

केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “पूरी दिल्ली में आप के निर्वाचित विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है, जो पार्टी कार्यालय आ रहे थे। यह क्या हो रहा है।”

आप नेता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने भाजपा पर लोकतांत्रिक असहमति को दबाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या अब देश में आपातकाल लग गया है और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकते? इस बीच आप नेता आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने दावा किया कि पूरी दिल्ली में भारी बैरिकेड लगाये गये हैं और आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1753281510885790191?t=WQrFdkO7uYLV68zhAfFTTQ&s=19

आतिशी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “पूरी दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग। आप कार्यकर्ताओं से भरी बसों को रोका जा रहा है। आप पार्टी कार्यालय के बाहर सैकड़ों अर्धसैनिक बल हैं। भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विरोध से इतनी डरी हुई क्यों है?”

आप पार्टी के सूत्रों ने उनकी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में धांधली को लेकर आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) भाजपा के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर