गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

दिल्ली वाले बाढ़ से बेहाल केजरीवाल ने खुद को बनाया मालामाल

None • 2023-07-15 15:58:25
दिल्ली वाले बाढ़ से बेहाल केजरीवाल ने खुद को बनाया मालामाल

दिल्ली में सरकार आप की, दिल्ली जल बोर्ड आप का, दिल्ली नगर निगम आप का इसके बाद भी दोषारोपण दूसरों पर… ऐसा क्यों?

केजरीवाल बेईमान भी, बहानेबाज भी : भाजपा

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज आरोप लगाया कि दिल्ली बाढ़ की चपेट में है और दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद कुछ करने की बजाय केन्द्र सरकार, उपराज्यपाल, सेना और एनडीआरएफ पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं।

https://twitter.com/gauravbh/status/1680145334322995202

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया और पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने आज यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ चुकी है और यहां के नागरिकों को असुविधा हो रही है, जगह-जगह पानी जमा हुआ है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार, भारतीय सेना, उपराज्यपाल का कार्यालय और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें दिन-रात एक कर जनता की सेवा में लगी हैं तो दूसरी ओर केजरीवाल की सरकार और उनके मंत्री हैं, जो दोषारोपण करने में लगे हैं।

https://twitter.com/BJP4India/status/1680128247558963200

भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने साबित कर दिया कि वह न केवल बेईमान हैं, बल्कि बड़े 'बहानेबाज' भी हैं। दिल्ली में जल संकट आया है और आम आदमी पार्टी के नेता व मंत्री बता रहे हैं कि गलती हरियाणा सरकार की है जबकि दिन रात जनता की सेवा में लगी भारतीय सेना, केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें षड्यंत्र कर रही हैं, और 'शीशमहल' में बैठकर एसी का आनंद ले रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सही हैं

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यहां तक ​​कि कोविड काल के दौरान भी, यह केंद्र सरकार ही थी जो यह सुनिश्चित कर रही थी कि लोगों को उस चरम स्थिति से लड़ने के लिए सभी सुविधाएं मिलें, केजरीवाल उस समय भी दोषारोपण के अलावा किसी काम में नहीं लगे थे उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में यमुना को साफ करने के लिए 6800 करोड़ रुपये खर्च हुए। ये जो डिसिल्टिंग यानी नदी में से गाद हटाने का काम है, वो सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। केजरीवाल पहले यह बताएं कि वह यमुना की डिसिल्टिंग क्यों नही कर पाए।

उन्होंने सवाल किया कि पिछले साल भी भाजपा ने ये मुद्दा उठाया और आपसे पूछा कि डिसिल्टिंग क्यों नहीं हो रही है? इससे बाढ़ आने का खतरा है, लेकिन आपने उसका संज्ञान भी नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में सरकार आप की, दिल्ली जल बोर्ड आप का, दिल्ली नगर निगम आप का इसके बाद भी दोषारोपण दूसरों पर… ऐसा क्यों।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर