शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

केशव का दावा, यूपी में सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

None 2024-04-29 18:30:26
केशव का दावा, यूपी में सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी और केंद्र में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।


जौनपुर, (Shah Times)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी 80 सीटें जीत कर केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह और मछली शहर (सुरक्षित) के प्रत्याशी एवं सांसद बीपी सरोज की नामांकन सभा को संबोधित करते हुये मौर्य ने सोमवार को कहा कि देश के जिन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, चार जून के बाद ऐसे तीन करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देश, एक चुनाव की पहल की, इसके साथ ही सबके लिए एक कानून हो समान नागरिकता कानून लाने के लिए 400 पार चाहिए। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की प्रशंसा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पाक के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अखंड हिस्सा है और हमारी सरकार जब तक वहां तिरंगा नहीं फहरा लेती तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।


मौर्य ने कहा कि भारत पर आज दुनिया की नजर है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता हैं, इसलिए भारत का दुनिया में डंका बज रहा है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह वही भारत है जो कांग्रेस के नेतृत्व में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सका, 10 साल मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है।


उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है और तीसरी बार श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही तीसरे स्थान पर अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में ताबड़तोड़ विकास करके प्रदेश की एक नई छवि को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है, तभी तो आज जन-जन को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सारे भ्रष्टाचारी नाराज हो गए भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया ।


मौर्य ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश में 2047 तक केंद्र सरकार रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 को महाभारत युद्ध की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ 20 फ़ीसदी तो दूसरी तरफ 80 प्रतिशत लोग हैं। इस 100 प्रतिशत में से 80 फ़ीसदी हमारा बकिया और 20 फ़ीसदी में बंटवारा उसमें भी हमारा है।


उन्होंने कहा कि आज माफिया और गुंडा प्रदेश छोड़कर चले गए कुछ जेल में हैं। जब भ्रष्टाचारियों और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो विपक्षी बौखला जाते हैं उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश सरकार में सुशासन एवं कानून व्यवस्था की गारंटी है।


इस अवसर पर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, मछली शहर के प्रत्याशी एवं सांसद बीपी सरोज, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर