गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

छह फुटबॉल खिलाड़ियों का किडनैप

None 2023-09-10 14:45:24
छह फुटबॉल खिलाड़ियों का किडनैप

खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए अभियान छेड़ा गया है तथा फ्रंटियर कोर, डिप्टी कमिश्नर, कमिश्नर और लेवीज़ फोर्स की टीमें उनका पता लगाने के लिए काम कर रही हैं

क्वेटा । पाकिस्तान (Pakistan) में बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) के डेरा बुगती (Dera Bugti) जिले में छह फुटबॉल खिलाड़ियों (Football players) के अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डेरा बुगती के डिप्टी कमिश्नर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेरा बुगती (Dera Bugti) और सुई निवासी ये खिलाड़ी ऑल पाकिस्तान चीफ मिनिस्टर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को सिबी जा रहे थे।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने डेरा बुगती (Dera Bugti) की कच्ची नहर के जानी बैर इलाके में खिलाड़ी के वाहनों को रोक लिया और बंदूक की नोक पर फुटबॉलरों को अपने साथ ले गए। इन खिलाड़ियों में आमिर बुगती, फैसल बुगती, सोहेल बुगती, यासर बुगती और शेराज़ बुगती शामिल हैं।

बलूचिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री मीर जुबैर अहमद जमाली (Mir Zubair Ahmed Jamali) ने कहा कि अपहृत खिलाड़ियों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।

कार्यवाहक आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती (Sarfaraz Bugti) ने बताया कि खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए अभियान छेड़ा गया है तथा फ्रंटियर कोर, डिप्टी कमिश्नर, कमिश्नर और लेवीज़ फोर्स की टीमें उनका पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर