गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सैफ अली खान पर चाकू से हमला,हमलावर को असली हीरो की तरह मुकाबला कर भागने पर किया मजबूर

None 2025-01-16 10:35:09
सैफ अली खान पर चाकू से हमला,हमलावर को असली हीरो की तरह मुकाबला कर भागने पर किया मजबूर

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बुरी खबर है। उनपर चाकू से हमला  किया गया है। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं, हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने घर पर खतरा मंडराता देख सैफ अली खान ने घर में घुसे चोर से असली हीरो की तरह मुकाबला किया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया।

Mumbai,(Shah Times) । बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान बुधवार देर रात अपने बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमले का शिकार हुए। घटना के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी चल रही है।

घटना का पूरा विवरण

रात 2:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा। हमलावर ने घर में घुसते ही झगड़ा शुरू कर दिया। सैफ ने रियल हीरो की तरह हमलावर का सामना किया। हाथापाई के दौरान उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चोटें आईं।

पुलिस जांच और सुरक्षा पर सवाल

बांद्रा डीसीपी के मुताबिक, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में किसी स्टाफ की मिलीभगत की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि 11वीं मंजिल तक घुसपैठ संभव कैसे हुई।

सैफ की टीम का बयान

"सैफ अली खान की हालत स्थिर है। फैंस और मीडिया से निवेदन है कि वे धैर्य बनाए रखें। यह पुलिस का मामला है, और जांच जारी है।"

फैंस की दुआएं

घटना के बाद फैंस सैफ की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। उनकी पत्नी करीना कपूर खान सुबह अस्पताल पहुंचीं और उनका हालचाल जाना।

Saif Ali Khan was attacked with a knife, he fought like a real hero and forced the attacker to run away

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर