गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जानिए किस शहर में 20 अक्टूबर यानी करवा चौथ के अवसर पर कब होगा चंद्रोदय

None 2024-10-16 17:49:39
जानिए किस शहर में 20 अक्टूबर यानी करवा चौथ के अवसर पर कब होगा चंद्रोदय
हिंदू धर्म में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना करने के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। उस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती है और रात के समय चंद्रमा के दर्शन कर और अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का समापन करती है।

इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को है। करवा चौथ का त्योहार सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा है। इस दिन महिलाएं एक-दूसरे के घर जाकर इकट्ठा होती हैं। फिर विधि-विधान के साथ करवा माता की पूजा करती हैं। इसके बाद सारा दिन भूखा-प्यासा रहने के बाद चंद्र दर्शन करके पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलती हैं। इस दिन महिलाओं को चांद का इंतजार बेसब्री से रहता है। आपको बता दें कि करवाचौथ पर हर शहर में चांद निकलने की टाइमिंग अलग-अलग होती है। तो चलिए हम अपनी इस खबर के माध्यम से आपको कुछ शहरों के नाम बताने वाले हैं। की कहां चंद्रोदय कब होगा।

चंद्रोदय होने का समय

सूरत में 7 बजकर 40 मिनट पर
जयपुर में 7 बजकर 54 मिनट पर
आगरा में 8 बजकर 16 मिनट पर
लखनऊ में 8 बजकर 05 मिनट पर
बरेली में 7 बजकर 46 मिनट पर
वाराणसी में 7 बजकर 32 मिनट पर
कानपुर में 7 बजकर 32 मिनट पर
चेन्नई में 8 बजकर 43 मिनट पर
पुणे में 8 बजकर 56 मिनट पर
मुंबई में 8 बजकर 59 मिनट पर
कुरुक्षेत्र में 8 बजे
गाजियाबाद में 8 बजकर 11 मिनट पर
नोएडा में 8 बजकर 14 मिनट पर
नई दिल्ली में 8 बजकर 15 मिनट पर
देहरादून में 7 बजकर 09 मिनट पर
कोलकाता में 7 बजकर 46 मिनट पर
बैंगलोर में 7 बजकर 55 मिनट पर
गुरुग्राम में 8 बजकर 16 मिनट पर
चंडीगढ़ में 7 बजकर 54 मिनट पर
फरीदाबाद में 8 बजकर 04 मिनट पर
अमृतसर में 7 बजकर 54 मिनट पर
अंबाला में 7 बजकर 55 मिनट पर
भोपाल में 8 बजकर 29 मिनट पर
इंदौर में 8 बजकर 25 मिनट पर
अहमदाबाद में 7 बजकर 38 मिनट पर।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर