गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

घरों कि सुंदरता बढ़ाने वाले इस पौधे के फायदे जानकर हो जाओगे हैरान?

None 2025-07-30 19:19:25
घरों कि सुंदरता बढ़ाने वाले इस पौधे के फायदे जानकर हो जाओगे हैरान?
घरों कि सुंदरता बढ़ाने वाले इस पौधे के फायदे जानकर हो जाओगे हैरान? मोरपंखी पौधा आप सभी ने देखा होगा। यह पौधा आसानी से हमारे घरों में या पार्क में या फिर किसी भी टूरिस्ट पैलेस पर आसानी से मिल जाता है। यह पौधा पार्क और घरों की सुंदरता बढ़ाने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुंदरता बढ़ाने वाला यह पौधा सिर्फ हमारे घरों की ही शोभा नहीं बढ़ाता, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। बता दें कि मोरपंखी पौधे का आयुर्वेद में भी खास महत्व है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यह पौधा हमारे सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है, आईए जानते हैं? आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों और पौधों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए प्राचीन काल से किया जाता रहा है। ऐसा ही एक चमत्कारी पौधा मोरपंखी हैं, जिसे धरतूणी या ताम्रपर्णी भी कहा जाता है। अपनी खूबसूरती के कारण यह पौधा घरों, बगीचों में सजाया जाता है, लेकिन सजावट के अलावा इसके औषधीय गुण इसे और भी खास बनाते हैं। कई बीमारियों में काम आता है मोरपंखी पौधा। आयुर्वेद में मोरपंखी को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। मोरपंखी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों का रस या पेस्ट त्वचा की जलन, घाव और एलर्जी को ठीक करने में भी प्रभावी है। यह त्वचा संक्रमण को रोकने में मदद करता है। मोरपंखी की पत्तियों का उपयोग सूजन और दर्द को कम करने, खासकर गठिया और जोड़ों की समस्याओं में राहत के लिए किया जाता है। आयुर्वेदाचार्य ने बताएं मोरपंखी पौधे के लाभ? आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी ने मोरपंखी के फायदों को गिनाते हुए बताया, "पाचन तंत्र के लिए मोरपंखी का पौधा लाभकारी है। इसका अर्क अपच और पेट की सूजन को कम करता है। इसके पत्तों का रस बालों के लिए भी फायदेमंद है। मोरपंखी के नियमित सेवन से ब्लड में ग्लूकोज का लेवल कंट्रोल में रहता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा, यह अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सर्दी-जुकाम जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं में भी राहत देता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना मोरपंखी के एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। मोरपंखी का इस्तेमाल कई रूपों में किया जाता है। इसके पत्तों को पीसकर रस निकाला जाता है, पेस्ट बनाकर त्वचा और बालों पर लगाया जाता है या हर्बल चाय के रूप में सेवन किया जाता है। इन बातों का भी रखें ध्यान मोरपंखी न केवल सौंदर्य बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मोरपंखी का उपयोग करने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूरी है. गर्भवती महिलाओं, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताओं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित व्यक्तियों को इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन से बचें, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर