गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया

None • 2024-04-30 08:36:20
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया

वरुण चक्रवर्ती के 16 रन पर तीन विकेट के बाद फिल साल्ट (68) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) की शानदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया।

कोलकाता, (Shah Times)।वरुण चक्रवर्ती के 16 रन देकर तीन विकेट और उसके बाद फिल सॉल्ट (68) और कप्तान श्रेयस अय्यर नाबाद (33) की शानदार पारियों की बैदालत कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया है।धीमी पिच पर 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की फिल सॉल्ट और सुनील नारायण की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 79 रन जोड़े।

सातवें ओवर में अक्षर पटेल ने सुनील नारायण को फ्रेजर के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई।इसके बाद नौवें ओवर में अक्षर ने फिल सॉल्ट को बोल्ड आउट कर कुछ उम्मीद जगाई।सुनील ने 10 गेंदों में 15 रन बनाये।वहीं फिल साॅल्ट ने 33 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के लगाते हुए (68) रन बनाये।रिंकू सिंह 11 रन बनाकर आउट हुये।श्रेयस अय्यर (33) और वेंकटेश अय्यर(26) रन बनाकर नाबाद रहे।कोलकाता ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।

कोलकाता की नौ मैचों में यह छठी जीत है।दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने दो विकेट लिये।लिज़ाड विलियम्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया।इससे पहले कुलदीप यादव नाबाद (34) और कप्तान ऋषभ पंत (27) रनों की पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया था।आज यहां ईडन गार्डंस में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में उसने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (13) का विकेट गवां दिया।उन्हें वैभव अरोड़ा ने आउट किया।अगले ही ओवर में जेक फ्रेजर-मक्गर् भी (12) पर पवेलियन लौट गये।इसके बाद तो कोलकाता के गेंदबाजों के आगे दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिकता नजर नहीं आया और एक के बाद एक लगातार विकेट गिरने लगे।अभिषेक पोरेल (18), शे होप (6), अक्षर पटेल (15), ट्रिस्टन स्टब्स (4), कुमार कुशाग्र (1) रन बनाकर आउट हुये।कप्तान ऋषभ पंत ने 27 रनों की पारी खेली।उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।

कुलदीप यादव और रसिख सलाम ने नौवें विकेट के लिय 29 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।रसिख सलाम आठ रन बनाकर आउट हुये।लिज़ाड विलियम्स (1) रन बनाकर नाबाद रहे।वहीं कुलदीप यादव ने 26 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए सर्वाधिक नाबाद 34 रनों की पारी खेली।दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रनों का सम्मानजक स्कोर खड़ा किया।कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिये।वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले।मिचेल स्टार्क, और सुनील नारायण ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर