गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा कोकम का शरबत, जानिए इसे बनाने का तरीका।

None 2025-04-23 17:38:22
भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा कोकम का शरबत, जानिए इसे बनाने का तरीका।
भीषण गर्मी से राहत दिलाएगा कोकम का शरबत, जानिए इसे बनाने का तरीका। इस समय लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में हर कोई गर्मी से बचने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर, पंखे आदि का सहारा ले रहे हैं, तो कुछ लोग ठंडी चीचें जैसे- फलों का जूस, ठंडाई, शरबत आदि का सेवन करते है। जिसके चलते आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने वाले हैं जिसका शरबत पीने से आपको गर्मी से राहत मिल सकती है।तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है वह फल और इसका शरबत कैसे बनाया जाता है। जो आपको गर्मी से थे थोड़ी राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि कोकम एक खट्टा-मीठा फल है, जिसका इस्तेमाल कई भारतीय व्यंजनों और आयुर्वेदिक दवाओं में भी पुराने समय से किया जाता रहा है। जिसके चलते गर्मी के मौसम में इसका शरबत लोगों को काफी पसंद आता है। यह शरीर को ल केवल ठंडक पहुंचाता है बल्कि यह सेहत के लिएभी बेहद फायदेमंद होता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कोकम का शरबत कैसे बनाया जाता है और गर्मियों में यह शरबत पीना क्यों फायदेमंद होता हैं।

कैसे बनाया जाता है कोकम का शरबत?

शरबत बनाने की सामग्री

10-12 सूखे कोकम के टुकड़े 1 कप पानी (भिगोने के लिए) 3-4 कप ठंडा पानी 1/2 कप चीनी या गुड़ (स्वादानुसार) 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर  काला नमक (स्वादानुसार) पुदीने की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए) बनाने की विधिकोकम का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सूखे कोकम के टुकड़ों को 1 कप पानी में 4-5 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें। इससे कोकम नरम हो जाएगा और इसका रस आसानी से निकल जाएगा। अब भीगे हुए कोकम को हाथों से मसलकर, उसका पल्प निकाल लें। इसके बाद छन्नी की मदद से पल्प को छान लें, ताकि बीज और गूदा अलग हो जाए। अब एक बड़े बर्तन में छने हुए कोकम के रस में चीनी या गुड़ मिलाएं और अच्छी तरह घोलें। जब चीनी अच्छी तरह मिल जाए, तब इसमें 3-4 कप ठंडा पानी डालें। और स्वादानुसार काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। इसके बाद कोकम का शरबत गिलास में डालकर बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। लीजिए आपका ताजा और ठंडा कोकम शरबत तैयार है। कोकम का शरबत पीने के फायदें पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है कोकम का सेवन करने से हमें बहुत से लाभ मिलते है। दरअसल कोकम में हाइड्रॉक्सीसिट्रिक एसिड होता है, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच से राहत दिलाता है। वजन घटाने में सहायक कोकम शरबत मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। यह भूख को कंट्रोल करके वजन कम करने में सहायक है। इसलिए जो लोग अपमने बढ़ते वज़न से परेशान है तो वह गर्मियों के मौसम में कोकम के शरबत का सेवन कर सकते है। शरीर को ठंडक पहुंचाता है गर्मियों में कोकम का शरबत पीने से लू लगने और डिहाइट्रेशन से बचाव होता है। इसी के साथ-साथ यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है। इम्युनिटी मजबूत होना कोकम में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। जिन लोगों की इम्युनिटी पावर कमजोर होती है उन्हें भी कोकम का सेवन करना चाहिए। स्किन के लिए फायदेमंद इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की जलन, मुंहासे और रैशेज को कम करते हैं। नियमित रूप से इस शरबत को पीने से त्वचा चमकदार बनती है। दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कोकम शरबत कोलेस्ट्रोल लेवल के कम करता है, और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। एनर्जी बूस्टर कोकम को एनर्जी बूस्टर बी कहा जाता हैं, क्योंकि इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर