शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Big Boss OTT 3 में कृतिका मालिक ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा

None 2024-07-31 09:16:18
Big Boss OTT 3 में कृतिका मालिक ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा

Big Boss OTT 3 लगातार विवादों में है। इस शो में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ पहुंचे थे, जिनमें से पायल मलिक पहले हफ्ते में ही घर से बाहर हो गई थीं।इन सब के बीच कृतिका मालिक ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है।

Mumbai,(Shah Times)। Big Boss OTT 3 लगातार विवादों में है। इस शो में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ पहुंचे थे, जिनमें से पायल मलिक पहले हफ्ते में ही घर से बाहर हो गई थीं। हाल ही में शो में कुछ मीडिया के लोग कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल करने पहुंचे थे। इन सब के बीच कृतिका मालिक ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है।

दरअसल इस दौरान कृतिका मलिक पर पायल का घर तोड़ने और उनकी मजबूरी का फायदा उठाने के आरोप लगाए गए हैं। लगातार गंभीर आरोप लगने के बाद कृतिका मलिक टूट गईं और उन्होंने बताया कि एक समय में वो इन आरोपों के चलते आत्महत्या करने वाली थीं।

बता दे कि मीडिया इंट्रेक्शन के दौरान कृतिका मलिक से कहा गया था कि डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है, लेकिन आपने अपनी ही दोस्त के पति से शादी कर ली। अगर आप अरमान की पहली पत्नी होतीं और पायल आपके पति से दूसरी शादी करती तो क्या आप बर्दाश्त करतीं।

कृतिका ने अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा

इसके जवाब में कृतिका ने कहा कि हमारी शादी के बाद मुझे इस बात का बुरा लगा था। हमारे सामने कई प्रॉब्लम्स आई थीं। एक समय में मैंने सुसाइड की भी कोशिश की थी। एक बार हम तीनों अलग हो गए थे। मैंने अरमान को छोड़ दिया था। पायल भी हमारी लाइफ से चली गई थीं। लेकिन अलग होने के बाद मुझे रिलायज़ हुआ कि मैं अरमान जी के बिना नहीं सकती। लेकिन पायल की वजह से हम साथ आ गए।

2 शादियों को लेकर अरमान को सुननी पड़ी खरी-खोटी

आपको बता दें कि मीडिया द्वारा शो में अरमान मलिक की दो शादियों पर कई सवाल किए गए थे। किसी ने अरमान को खरी-खोटी सुनाई तो किसी ने ये तक कह दिया कि उन्होंने महज 7 दिन में अपनी ही पत्नी की दोस्त से शादी कर उन्हें धोखा दिया है।

पायल मालिक की तलाक वाली बात पर अरमान का जवाब

इसी के साथ बीते कई दिनों से ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने उन्हें तलाक देने का फैसला कर लिया है। सवाल-जवाब के बीच अरमान मलिक से कहा गया था कि पायल मलिक आपको तलाक दे रही हैं। इस पर अरमान ने कहा है कि चाहे पायल ने जो भी कहा हो, लेकिन बाहर जाकर वो तीनों साथ ही रहेंगे।

2 अगस्त को हैं शो का फिनाले

बताते चलें कि बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अब महज 7 कंटेस्टेंट रह गए हैं। फिनाले में महज 5 लोग ही जाएंगे, ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही घर से मिड वीक एविक्शन होगा बता दें कि जल्द ही शो में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है। इस टास्क को 2 टीमों के बीच किया जाएगा, जिसे जीतने वाले कंटेस्टेंट सीधा फिनाले वीक में पहुंच जाएंगे।

बिग बॉस खबरी के अनुसार, टास्क जीतकर रणवीर शोरी, कृतिका मलिक और नैजी फिनाले में पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर