गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कुलदीप यादव: सबसे तेज 150 एक दिवसीय विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

None 2023-09-13 14:54:31
कुलदीप यादव: सबसे तेज 150 एक दिवसीय विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं

कोलंबो । अपनी कातिलाना गेंदबाजी की बदाैलत भारत को आसानी से एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) के फाइनल में पहुंचने में मदद करने वाले कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों (ODI Matches) में सबसे तेज गति से 150 विकेट के आंकड़े को छूने वाले भारतीय स्पिनर (Indian spinner) बन गए हैं।

एशिया कप के सुपर फोर (Asia cup Super 4) मुक़ाबले में श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। मैच में कुलदीप ने 9.3 ओवर में 4.52 की इकोनॉमी रेट से 43 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा (Sadira Samarawickrama) और चैरिथ असलांका (Charith Aslanka) के महत्वपूर्ण विकेट लिए। बाद में उन्होंने कासुन राजिथा और मथीशा पथिराना को भी सस्ते में निपटा कर भारत की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

अब तक 88 एकदिवसीय मैचों में, कुलदीप के नाम 25.64 की औसत से 150 विकेट हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/25 है। उन्होंने एकदिवसीय में भारत के लिए सात बार चार विकेट और दो बार पांच विकेट लिए हैं।

वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं, जिन्होंने 80 मैचों में 150 विकेट हासिल किए। साथ ही, कुलदीप इस मुकाम को छूने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

कुलदीप 150 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज स्पिनर हैं, उनसे ऊपर श्रीलंका (Sri lanka) के अजंता मेंडिस (84 मैच), राशिद खान (80 मैच) और सकलैन मुश्ताक (78 मैच) हैं। चार मैचों में नौ विकेट के साथ, कुलदीप मौजूदा टूर्नामेंट में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में सोमवार को पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच विकेट लिए थे।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर