शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत

None 2024-04-25 20:18:22
हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत

विद्युत विभाग पर लापरवाही जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर, सलाउद्दीन अब्बासी (Shah Times)। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मखियाली में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे चिनाई मजदूर की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 

मृतक के मामा ने पुलिस को दी गई तहरीर में विद्युत विभाग पर लापरवाही जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। दो दिन बीत जाने के बाद भी इस संबंध् में पीड़ित परिवार को अभी तक कोई इंसाफ नहीं मिला है। मूलरूप से भोपा क्षेत्रा का रहने वाला मौहम्मद अली पुत्रा हसन अली उम्र 35 साल गरीब परिवार से था। और वह चिनाई ठेकेदारों के पास मजदूरी करता था। हाल में वह मंडी क्षेत्रा के गांव मखियाली में ठेकेदार सिराजू पुत्र हकमू निवासी थाना भोपा के साथ किसान अजित पुत्र विरेन्द्र के मकान पर मजदूरी कर रहा था। 

बताया जाता है कि अजित पुत्र विरेन्द्र के मकान पर 11 हजार की लाइन का लोहे का खंभा गड़ा हुआ है और इस पर तार व उपकरण कापफी समय से जर्जर हालत में पड़े हुए है। गत दिवस मजदूर मौहम्मद अली काम कर रहा था कि अचानक खंभे में उतरे हाईटेंशन के करंट ने उसको अपनी चपेट में ले लिया जिससे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से उसको रैपर कर दिया गया था। जब दूसरे अस्पताल में इलाज चला तो मौहम्मद अली की मौत हो गई। इस संबंध् में नई मंडी कोतवाली पुलिस को मृतक के मामा बिट्टू पुत्रा सुक्कन निवासी ग्राम जौली थाना भोपा की ओर से तहरीर देकर मकान मालिक व विद्युत विभाग के खिलापफ कार्यवाही की मांग की गई है। बिट्टू का कहना है कि इस संबंध् में विद्युत विभाग से भी शिकायत की गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते घटना घट गई।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर