गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कनाडा ओपन-फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, सिंधु सेमीफाइनल में बाहर

None • 2023-07-09 16:27:27
कनाडा ओपन-फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, सिंधु सेमीफाइनल में बाहर

मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ सिंधु की यह लगातार दूसरी हार थी। सिंधु सिंगापुर ओपन के शुरुआती दौर में भी यामागुची से हारी थीं।

कैलगरी। युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) रविवार को कनाडा ओपन (Canada Open) के सेमीफाइनल में जापान के केंटा निशिटमोटो को हराकर 15 महीने बाद अपने पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में पहुंच गये।

अल्मोड़ा से आने वाले 21 वर्षीय लक्ष्य ने 44 मिनट चले सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त निशिमोतो को 21-17, 21-14 से मात दी। बीडब्ल्यूएफ सुपर (BWF Super) 500 इवेंट के फाइनल में उनका सामना चीन के ली शी फेंग से होगा। लक्ष्य ने अपना आखिरी फाइनल अगस्त 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में खेला था। बीते कुछ महीनों से खराब फॉर्म के कारण विश्व रैंकिंग में 19 पायदान फिसले लक्ष्य का इस सीजन का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन थाईलैंड ओपन में आया था, जहां वह सेमीफाइनल में हारकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

लक्ष्य ने जीत के बाद कहा, "(मुकाबले में) मेरी शुरुआत अच्छी नहीं थी। जब मुझे नेट पर लय हासिल हुई तब स्थिति थोड़ी बेहतर हुई। नेट पर सटीक खेल खेलना ज़रूरी था और हम दोनों वही करने की कोशिश कर रहे थे।" उन्होंने कहा, "अंततः, मैं नेट पर नियंत्रण पाने में कामयाब रहा। स्मैश शॉट भी काम कर रहा था। कुल मिलाकर यह बेहद ही चतुराई से खेला गया मुकाबला था और मैं अपने प्रदर्श से खुश हूं।" इस बीच, अनुभवी शटलर पी.वी. सिंधु महिला एकल सेमीफाइनल में विश्व नंबर एक अकाने यामागुची के हाथों 14-21, 15-21 से हार गयीं। मौजूदा विश्व चैंपियन के खिलाफ सिंधु की यह लगातार दूसरी हार थी। सिंधु सिंगापुर ओपन के शुरुआती दौर में भी यामागुची से हारी थीं।

हाल ही में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर होने वाली सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर लगातार खराब फॉर्म से गुज़र रही हैं। सिंधु का आखिरी खिताब अगस्त 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में आया था, लेकिन वहां टखने में चोट लगने के कारण वह छह महीने के लिये कोर्ट से दूर हो गयी थीं। जनवरी में चोट से वापसी करने के बाद उन्होंने कोई खिताब नहीं जीता है। सिंधु मार्च में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में उपविजेता और मलेशिया मास्टर्स में तीसरे स्थान पर रही थीं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर