गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

लालू यदुवंशियों का भला न कर परिवारवाद के पोषक रहे हैं

None 2023-11-15 14:51:26
लालू यदुवंशियों का भला न कर परिवारवाद के पोषक रहे हैं

पटना । केंद्रीय गृहमंत्री एवं बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) शुरू से ही यदुवंशियों का भला न कर परिवारवाद के पोषक रहे हैं और इसी को लेकर उनके छोटे पुत्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं।

राय ने बुधवार को यहां चुनिंदा पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अपने छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पगड़ी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रख दी। राजद अध्यक्ष को अपने परिवार के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब भी राजद अध्यक्ष को मौका मिला है उन्होंने अपने परिवार के लिए ही सर्वस्व न्योछावर किया है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) जब एक मामले में जेल जा रहे थे तब उन्हें अपनी पार्टी में कोई भी योग्य नहीं दिखाई पड़ा था। उस समय भी उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठा दिया था जबकि राजद में उस समय कई योग्य नेता मौजूद थे। लेकिन, सच्चाई यही है कि यादव को दूसरे किसी पर तनिक भी भरोसा नहीं है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राजद अध्यक्ष को यदि तनिक भी यादवों के प्रति सहानुभूति होती तो वह अपने छोटे पुत्र तेजस्वी की जगह किसी और को भी बिहार का उपमुख्यमंत्री बना देते। लोकतंत्र में परिवारवाद का कहीं से भी स्थान नहीं है बावजूद इसके यादव इससे अलग सोच ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सत्ता की चाहत में वह कभी जनता दल यूनाइटेड (JDU) से तो कभी कांग्रेस से समझौता करते रहे हैं।

राय ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। यदुवंशी इस बात को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं और अब यदुवंशी समाज के लोग लालू प्रसाद यादव के बहकावे में आने वाले नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अत्याचार का प्रतीक कंस तथा न्याय का प्रतीक भगवान कृष्ण हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को सताना और रुपए लेकर नौकरी देना यह कंस का रास्ता रहा है। कृष्ण के पथ पर कौन लोग हैं यह किसी से छुपा हुआ नहीं है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अपने कार्यकाल में उन्हें लगभग एक वर्ष तक झूठे मामले में जेल में रखा। भाजपा छोड़ने का दबाव यादव की ओर से लगातार उन पर दिया जाता रहा बावजूद वह भाजपा के एक सच्चे सिपाही बनकर रहे। उन्हें झुकाने और तोड़ने का हर संभव प्रयास यादव ने किया लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय भोला सिंह के माध्यम से राजद अध्यक्ष ने उन्हें साथ में आने के लिए संवाद भेजा था।

राय ने कहा कि जहां तक राजद अध्यक्ष ने उन पर ठेकेदारी करने का आरोप लगाया है तो वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि एक रुपए की भी यदि उन्होंने कभी भी ठेकेदारी की होगी तो वह जीवन भर राजद अध्यक्ष की गुलामी करेंगे। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद अध्यक्ष के दोनों पुत्र या फिर उनके परिवार का कोई भी सदस्य यदि उन्हें चुनाव में पराजित कर दे तो वह उन्हें मान लेंगे। नहीं तो परिणाम उलट आने पर राजद अध्यक्ष अपने पूरे परिवार के साथ संन्यास ले लें।

https://shahtimesnews.com/bus-fell-into-300-feet-deep-gorge-36-dead/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर