गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शहीद जवान शैलेंद्र कठैत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

None 2024-01-17 17:46:23
शहीद जवान शैलेंद्र कठैत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

चिरंजीव सेमवाल 

उत्तरकाशी,(Shah Times)। गढ़वाल रायफल के गढ़वाल स्काउट में कुमराडा गांव निवासी शैलेंद्र कठैत का सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट कुमराड़ा में सहित आस पास के क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में नम आंखों से शहीद को विदाई दी।

 बुधवार को सैनिक ,अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देकर श्रद्धांजली दी।  सैनिक शैलेंद्र कठैत (28) पुत्र कृपाल सिंह की  चीन बॉर्डर के गोल्डुंग पोस्ट नितीपास बॉर्ड पर पेट्रोलियम  ऑपरेशन के दौरान पैर फिसलने से  15 जनवरी को मौत हो गई थी। 

 बुधवार को दो दिन बाद सेना के वाहन से सुबह 9 बजे पार्थिव शरीर को श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ लाया गया जहा व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ व पिपलमण्डी के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान  बंद कर  पार्थिव शरीर पर फूल वर्षा की।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-17-jan-24/

इसके बाद पंचायत भवन कुमाराडा के बाहर पूर्ण सुरक्षा के साथ जवान  शैलेंद्र के पार्थिव शरीर वाली सेना की गाडी़ को घर से कुछ दूर पहले ही खड़ा कर दिया गया था।  जैसे ही जवान  का पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पर पहुंचा तो हर तरफ चीख-पुकार से गांव का माहौल एकदम गमगीन हो गया। अपने पति की पार्थिव देह को तिरंगे में लिपटी देखकर पत्नी अंजू देवी बेसुध हो गईं। लगभग ग्यारह बजे गढ़वाल स्काउट की 36 जवानों  की टुकड़ी के पीछे चलती गाड़ी में रखी जवान शैलेंद्र की अंतिम यात्रा शुरू हुई। 

 गढ़वाल स्काउट की 36 जवानों ने जवान शैलेंद्र कठैत को अंतिम सलामी दी। शैलेंद्र कठैत के बड़े बेटे विशाल सिंह ने अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान स्थानीय विधायक संजय डोभाल , डुंडा एस डी एम बृजेश तिवारी ,मेजर अमन,नायब सूबेदार नेत्र सिंह  ने जवान की पार्थिव देह पर पुष्प गुच्छ अर्पित किए।

 इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल,ग्राम प्रधान विनोद पुरसोडा , सुमन बडोनी, विजय बडोनी,मनोज कोहली, उदय पाल परमार आदि ने श्रद्धांजलि दी है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर