गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आध्यात्मिक गुरु आदिगलर के निधन,नेताओं ने किया शोक व्यक्त

None 2023-10-20 10:38:39
आध्यात्मिक गुरु आदिगलर के निधन,नेताओं ने किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली। मशहूर आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर (Bangaru Adigalar) का गुरुवार को निधन हो गया है। शक्ति मंदिरों के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश करवाने जैसे क्रांतिकारी सुधार के लिए उन्हें जाना जाता था। 82 वर्षीय 'अम्मा' आदिगलर (Adigalar) को सीने में दर्द की शिकायत थी। गुरुवार को आवास पर उनका निधन हो गया। बता दें कि उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

आदिगलार (Adigalar) द्वारा स्थापित अधिपराशक्ति आध्यात्मिक आंदोलन को निकट मेलमारुवथुर मंदिर (Melmaruvathur Temple) और राज्य भर में इसके स्थानीय पूजा समूहों द्वारा जाना जाता है। तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ-साथ कुछ देशों में भी उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। राष्ट्र के प्रति उनकी आध्यात्मिक सेवाओं के लिए 'अम्मा' को 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर (Bangaru Adigalar) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं भाजपा की प्रदेश इकाई ने आदिगलर के सम्मान में अगले दो दिनों के लिए पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। आदिगलर का गुरुवार की शाम यहां निधन हो गया।

मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने कहा, "बंगारू आदिगलर जी (Bangaru Adigalar) के निधन के गहरा दुख हुआ। आध्यात्मिकता और करुणा से समृद्ध उनका जीवन हमेशा कई लोगों के लिए मार्गदर्शक रहेगा। मानवता के प्रति अपनी अथक सेवा और शिक्षा पर जोर देकर उन्होंने कई लोगों के जीवन में आशा और ज्ञान के बीज बोए।”

उन्होंने कहा, "उनका काम पीढ़ियों को प्रेरित और मार्गदर्शन करता रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति"।

वहीं अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, "मेलमारुवथुर सिद्धार पीदम के प्रमुख पद्म बंगारू आदिगलर जी (Bangaru Adigalar) के निधन से गहरा दुख हुआ।" उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, "आदिगलर जी (Adigalar) अपनी आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के लिए जाने जाते थे, जो कर्मकांडों के दायरे से परे थी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई (K.Annamalai) ने कहा कि अम्मा की मौत के बाद उनकी राज्यव्यापी पदयात्रा सहित पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।”

निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तमिलनाडु (Tamilnadu) के राज्यपाल आरएन रवि (RN Ravi), सीएम एमके स्टालिन (MK stalin) और विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। आध्यात्मिक गुरु का निधन गुरुवार शाम चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में लिखा कि अधिपराशक्ति आध्यात्मिक आंदोलन के संस्थापक पद्मश्री बंगारू आदिगलर जी (Bangaru Adigalar) के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। नड्डा ने कहा, “उनकी सादगी और मानवता की सेवा के प्रति समर्पण, जिसके लिए उन्हें प्यार से अम्मा कहा जाता था, को हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें इस दर्द को सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति।”

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के राज्यपाल आरएन रवि ने अपने संदेश में कहा कि, “अम्मा बंगारू आदिगलर (Bangaru Adigalar) के निधन पर गहरा दुख हुआ। एक पवित्र आत्मा और महान आध्यात्मिक शिक्षक। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुधारों में उनका योगदान हमें प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति।”

इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने घोषणा किया कि बंगारू आदिगलर (Bangaru Adigalar) के पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम स्टालिन ने एक बयान में कहा, “मेलमरुवाथुर आदिपराशक्ति के संस्थापक बंगारू आदिगलर (Bangaru Adigalar) के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। बंगारू आदिगलर (Bangaru Adigalar) की सेवाओं को सम्मान देने के लिए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।”

https://shahtimesnews.com/12-palestinians-killed-in-clash-in-refugee-camp-in-west-bank/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर