गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पाकिस्तान का दामन छोड़ USA में क्रिकेट खेलेंगे फवाद

None 2023-08-08 16:54:36
पाकिस्तान का दामन छोड़ USA में क्रिकेट खेलेंगे फवाद

न्यू यॉर्क। पाकिस्तान के 36 वर्षीय बल्लेबाज फवाद आलम (Fawad Alam) ने राष्ट्रीय टीम में लंबे समय तक मौका न मिलने के बाद अमेरिकी क्रिकेट की ओर रुख करने का फैसला किया है।

क्रिकबज़ की ओर से मंगलवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, फवाद (Fawad) अमेरिका की माइनर लीग क्रिकेट टी20 (America's minor league cricket T20) में शिकागो किंग्समेन का प्रतिनिधित्व करेंगे। फवाद से पहले पाकिस्तान (Pakistan) के समी अहमद (Sami Ahmed), हम्माद आज़म (Hammad Azam), सैफ़ बदर (Saif Badar) और मोहम्मद मोहसिन (Mohd Mohsin) ने भी अपने क्रिकेट कौशल का इस्तेमाल करने के लिये अमेरिका (America) जा चुके हैं।

फवाद ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर (International career) की शुरुआत 2007 में की, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) के ड्रेसिंग रूम में उनकी उपस्थिति छिटपुट ही रही है। साल 2009 में टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने के दो मैचों के बाद फवाद को टीम से बाहर कर दिया गया और घरेलू क्रिकेट में 55 की औसत से रनों का पहाड़ खड़ा करने के बावजूद उन्हें 11 साल तक राष्ट्रीय टीम में तलब नहीं किया गया।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

साल 2020 में अपने करियर को नया जीवन मिलने के बाद फवाद ने कुछ समय के लिये टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने वापसी के बाद न्यूजीलैंड में अपने तीसरे मैच में विषम परिस्थितियों में शतक लगाकर अपने चयन को सही साबित किया। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी सैकड़े जड़े।

फवाद हालांकि अपनी अपरंपरागत तकनीक के कारण आलोचना से नहीं बच सके। फवाद ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2022 घरेलू टेस्ट शृंखला की चार पारियों में मात्र 33 रन बनाये और जुलाई 2022 में श्रीलंका टेस्ट सीरीज में असफल होने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

फवाद ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 19 टेस्ट मैचों के अलावा 38 एकदिवसीय मैच और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले। वह पाकिस्तान (Pakistan) में अपने करियर का अंत 201 प्रथम श्रेणी मैचों में 14,000 रन बनाकर कर रहे हैं।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर