गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बेकिंग सोडा हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद साबित, आइए जानते हैं?

None 2025-03-08 16:54:43
बेकिंग सोडा हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद साबित, आइए जानते हैं?

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ज्यादातर लोग पकोड़े, पुरिया आदि बनाने में ही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बेकिंग सोडा हमारे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपके साथ बेकिंग सोडा से होने वाले फायदों के बारे में बात करने वाले हैं। आखिर बेकिंग सोडा का सेवन कैसे किया जाता है जिसे शरीर को लाभ मिलते हैं।

क्या आप जानते है कि किचन में रखा बेकिंग सोडा सिर्फ बेकिंग या पकौड़े को नर्म और स्पंजी बनाने के काम नहीं आता है। यह सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी चुटकी में हल कर सकता है। अगर पेट में गैस या एसिडिटी हो रही है तो एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच बेकिंग सोडा ले लीजिए। कुछ ही मिनटों में आपकी सारी एसिडिटी खत्म हो जाएगी।

क्या है बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का केमिकल नाम सोडियम बाइकार्बोनेट है। यह मिनरल धरती पर प्राकृतिक रूप से मिलता है। यह आमतौर पर केक, मफिन और ब्रेड की बेकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। आटा सॉफ्ट बनाने के लिए भी यह इस्तेमाल होता है। इसे मिलाने से कार्बन डाइऑक्साइड बनती है, जिससे आटा फूल जाता है।

बेकिंग सोडा में पाए जाते हैं कहीं औषधि है गुण

आपको बता दें कि बेकिंग सोडा में एंटीएसिड और एंटीसेप्टिक जैसे कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। अगर दांतों का रंग पीला हो रहा है तो एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इससे मंजन करिए। इसके बाद कमाल देखिए। कैसे दांत एकदम सफेद चमकने लगेंगे। इतना ही नहीं, यह इंफ्लेमेशन को भी दूर करता है। यह शरीर में पीएच लेवल बैलेंस करता है और इसके सेवन से अच्छी नींद भी आती है। इसके और भी बहुत से फायदे हैं।

बेकिंग सोडा से होने वाले फायदे

दांत साफ होना

बेकिंग सोडा दांतों से प्लाक यानी इनमें जमा गंदगी हटाता है। हालांकि, इसमें फ्लोराइड नहीं होता है। इसलिए कैविटी से बचने के लिए सोडा के साथ टूथपेस्ट भी मिला सकते हैं। इससे ओरल हेल्थ भी अच्छी रहती है।

माउथवॉश के लिए भी इस्तेमाल करें

अगर आपकी सांसों से बदबू आती है तो पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म करके बदबू खत्म कर सकता है। इससे मुंह के इन्फेक्शन का जोखिम भी कम होता है।

नेचुरल डिओडरेंट

बेकिंग सोडा नेचुरल डिओडरेंट है। यह शरीर की बदबू को खत्म कर सकता है। इसे अपनी बगल यानी आर्मपिट्स में लगा सकते हैं। यह एंटीफंगल होता है, जो स्किन डिजीज का जोखिम भी कम करता है।

किडनी फंक्शनिंग को सपोर्ट करता है।

अगर किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो यह ब्लड से पूरी तरह एसिड और बाकी गंदगी नहीं छान पाती है। इससे शरीर में एसिड जमा होने लगता है। लंबे समय तक ये स्थिति रहने से हड्डियां और मसल्स कमजोर होने लगती हैं। बेकिंग सोडा एसिड कम करके किडनी का काम हल्का कर सकता है। हालांकि, ऐसी कंडीशन में बेकिंग सोडा खाने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें।

स्ट्रेस से राहत मिलना

बेकिंग सोडा स्ट्रेस कम कर सकता है। यह शरीर और दिमाग में इंफ्लेमेशन कम करके स्ट्रेस कम कर सकता है। इसके अलावा यह शरीर का पीएच लेवल संतुलित करके कंफर्ट देता है। इससे भी स्ट्रेस में राहत मिलती है।

एसिडिटी और गैस से राहत दिलाने में सहायक

अगर खाने के बाद पेट में जलन या एसिडिटी है तो आधा चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है। इसका एल्केलाइन यानी बेसिक नेचर एसिडिटी खत्म कर देता है। बच्चों को देने से पहले डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

स्किन की जलन कम करना

अगर मच्छर या किसी कीड़े के काटने से स्किन पर खुजली या जलन हो रही है तो बेकिंग सोडा लगाने से राहत मिल सकती है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होता है। बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।

दर्द में राहत मिलना

सोडियम बाईकार्बोनेट पेन किलर दवा की तरह काम कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। अगर सनबर्न या हल्की जलन है तो इसे पानी मिलाकर लगाने से राहत मिल सकती है।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए बेकिंग सोडा का सेवन

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि बेकिंग सोडा हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें बेकिंग सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज, अल्सर या शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या है, उन्हें बेकिंग सोडा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर