गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हमारी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होती है फिटकरी, आइए जानते है।

None 2025-04-07 23:26:39
हमारी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होती है फिटकरी, आइए जानते है।
हमारी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद होती है फिटकरी, आइए जानते है। हमारे किचन में कई चीजें ऐसी मौजूद होती है जो हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। उन्ही में से एक है फिटकरी। फिटकरी हमारे स्वास्थय के साथ साथ हमारी स्किन के लिए भी बहुत उपयोगी है। फिटकरी का इस्तेमाल हम अपनी स्किन केयर के लिए करते है। चलिए आज हम आपको बताते है कि फिटकरी हमारी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है।  हमारे रसोईघर में पाई जाने वाली फिटकरी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है। खाने में इसका इस्तेमाल करने के अलावा ही इसको स्किन केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है। पानी को साफ करने के साथ-साथ यह स्किन को कई तरह के फायदे दिला सकती है, लेकिन तभी जब आपको ये पता हो कि इसको सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करना है। आइए जानते हैं अगर आप फिटकरी को स्किन केयर में शामिल करने की सोच रहे हैं तो इसको स्किन पर कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे पर कैसे लगाएं फिटकरी

डेड स्किन के लिए 

बाहर निकलने पर चेहरे पर जमा होने वाली गंदगी जमा होते-होते डेड स्किन बन जाती है। इसको हटाने के लिए फिटकरी का स्क्रब फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप फिटकरी पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

झाइयों के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की स्किन लूज होने लगती है और इस पर झुर्रियां पड़ने लगती है। इसको दूर करने के लिए आप फिटकरी पाउडर को एग वाइट या एलोवेरा के साथ मिक्स कर के स्किन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें। यह स्किन को टाइट करने और झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा।

एक्ने के लिए 

फिटकरी को एंटी-बैक्टीरियल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में एक्ने की समस्या को दूर करने में ये फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए फिटकरी को पानी में घोलकर इसे टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऑयली स्किन 

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आप फिटकरी को पानी में घोलकर इससे अपने चेहरे को वॉश कर सकते हैं। यह एक्सट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर