गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद,आईए जानते हैं?

None 2025-10-25 20:03:47
अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद,आईए जानते हैं?
अखरोट का सेवन करना सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद,आईए जानते हैं? ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कितना अच्छा होता है यह तो सभी जानते हैं। जब भी ड्राई फ्रूट्स का नाम आता है तो हमारे जहन में कई ड्राई फ्रूट्स की तस्वीर उभर आती है। जैसी काजू, बादाम, किशमिश मखाना और अखरोट आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम की तरह अखरोट भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से हमारे शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं, आईए जानते हैं? ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स को खाने का तरीका थोड़ा बदल जाता है। अगर आप रोजाना 2 भीगे अखरोट खाते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। अखरोट को पोषण का खजाना कहा जाता है। इसमें विटामिन बी, बिटामिन सी, बिटामिन के, विटामिन बी2, ओमेगा-3 फैटी एसिड, हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भीगे अखरोट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन? भीगे अखरोट का सेवन करने के फायदे मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भीगे हुए अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में और याददाश्त को तेज करने में मददगार है। पाचन के लिए बेहतर अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान है तो रोजाना 2 भीगे अखरोट का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वजन कम करने में सहायक भीगे हुए अखरोट में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराने में मददगार है जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। स्किन के लिए फायदेमंद होना भीगे हुए अखरोट में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। हड्डियां मजबूत होना अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए 2 भीगे अखरोट खा सकते हैं। डायबिटीज़ रोगियों के लिए फायदेमंद डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है भीगे अखरोट का सेवन। रोजाना 2 भीगे अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। हार्ट के लिए फायदेमंद होना दिल हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. अगर आप रोजाना 2 भीगे अखरोट खाते हैं, तो दिल को दुरुस्त रख सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर