गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हमारी हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद होता है हरा धनिया, आइए जानते हैं?...

None 2025-12-05 17:01:37
हमारी हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद होता है हरा धनिया, आइए जानते हैं?...
हमारी हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद होता है हरा धनिया, आइए जानते हैं?...   हम अपना भोजन पकाने में कई तरह की हरी सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। जिनमें सबसे खास हरा धनिया होता है। धनिया हर व्यंजन का स्वाद और खुशबू बढ़ा देता है। ये पत्ते न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में धनिया को औषधि माना गया है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि धनिया का इस्तेमाल कई पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी किया जाता है। आईए जानते हैं धनिया का सेवन करने से होने वाले फायदें। हरा धनिया का सेवन करने से होने वाले फायदे। आपको बता दें कि धनिया का इस्तेमाल करने से पहले इसकी पत्तियां अच्छी तरह से साफ करनी चाहिए। अगर इसमें मिट्टी के कण लगे रहेंगे तो आपको कई बीमारियां घेर सकती है। आइए जानते हैं कि धनिया पत्ते का किस तरह से प्रयोग करने से हमें फायदा मिल सकता है? ब्लड शुगर पर कंट्रोल करना कई रिपोर्ट के कहा गया है कि धनिया में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। धनिया पाउडर, बॉडी से शुगर के स्तर को कम कर देता है और इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसी वजह से शरीर में ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में रहती है। पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक हरा धनिया पेट की समस्याओं का निवारण करता है, यह पाचनशक्ति बढ़ाता है। धनिये के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है। हरा धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बनाकर खाने से अपच केकारण पेट में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। पेट में दर्द होने आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार इससे शरीर को विटामिन ए के अलावा सी और ई की प्राप्ति होती है, जिससे देखने की क्षमता में सुधार आने लगता है। दरअसल, उम्र के साथ बढ़ने वाले नेत्ररोग जैसे मोतियाबिंद और मैक्यूलर डीजनरेशन का जोखिम भी धनिए का सेवन करने से कम होने लगता है। साथ ही उम्र के साथ बढ़ने वाले धब्बेदार विकारों की समस्या से भी राहत मिल सकती है। हार्ट के लिए फायदेमंद सर्दी में हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दी में हरे धनिए के सेवन से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता हैं। हरे धनिए के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। वज़न कम करने में सहायक। अगर आप भी सर्दियों में वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो डाइट में हरे धनिए को अवश्य शामिल करें। हरे धनिए में एंटीओबेसिटी गुण होते हैं, जो तेजी से वजन को कम करने के साथ-साथ बैली फैट को भी कम करता हैं। और शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर