शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मुलेठी, आइए जानते हैं?

None 2025-10-16 17:19:25
हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मुलेठी, आइए जानते हैं?
हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मुलेठी, आइए जानते हैं? हमारे देश को आयुर्वेद का जनक कहा जाता है क्योंकि समुंद्र मंथन से भगवान धन्वतरि अमृत कलश और जड़ी बूटी लेकर प्रकट हुए थे, उन्हें ही आयुर्वेद का दाता कहा जाता है। आयुर्वेद में कई हजार जड़ी-बूटियां मौजूद हैं। इनमें शामिल कुछ जड़ी-बूटियों तक पहुंचना आसान है। ऐसी ही एक जड़ी बूटी है मुलेठी, जिसे शरीर के लिए वरदान माना गया है। आयुर्वेद में मुलेठी को यष्टिमधु कहा जाता है और देश के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। बता दें कि मुलेठी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए गुणकारी है। आमतौर पर मुलेठी का सेवन सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसमें ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपको कई तरह की खतरनाक बीमारियों से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, इसके फायदे। मुलेठी से होने वाले फायदे। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर मुलेठी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं या इसका सेवन शहद और घी के साथ कर सकते हैं। सांस संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद। मुलेठी का इस्तेमाल कई अलग-अलग तरह से अलग-अलग समस्याओं में किया जाता है। अगर श्वसन संबंधी रोग जैसे खांसी, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा, गले में दर्द जैसी समस्या बार-बार परेशानी करती है तो मुलेठी लेना सही होगा। अच्छी आवाज होना। इसके इस्तेमाल से गले के वोकल कॉर्ड को भी आराम मिलता है और आवाज मधुर होती है। इसके लिए मुलेठी के साथ एक चम्मच सितोपलादि चूर्ण और शहद मिलाकर लें, ये गले के रुखेपन को भी कम करने में मदद करेगा। बालों को मजबूत बनाने के लिए सहायक। मुलेठी बालों को मजबूत बनाने के लिए भी गुणकारी माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप बालों को सुंदर और घना बना सकते हैं। इसके लिए मुलेठी पाउडर पानी में भिगो लें, और इसे स्कैल्प पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से बालों को स्वस्थ रख सकते हैं। सर्दी खांसी से राहत मिलना सर्दियों के मौसम में खांसी की समस्या आम है, इससे राहत पाने के लिए आप मुलेठी के टुकड़े को चूस सकते हैं। ये खांसी से राहत दिलाने में मददगार है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर