गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे की नींद लेना होता है फायदेमंद, आइए जानते हैं?

None • 2026-01-31 19:50:17
स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे की नींद लेना होता है फायदेमंद, आइए जानते हैं?
स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे की नींद लेना होता है फायदेमंद, आइए जानते हैं? अच्छे स्वास्थ्य के लिए केवल संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की ही जरूरत नहीं होती, बल्कि पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद भी इसका एक अहम हिस्सा है। बदलती जीवनशैली, बढ़ता स्क्रीन टाइम और काम का दबाव लोगों की नींद पर सीधा असर डाल रहा है। ऐसे में हम कई बार पर्याप्त नींद नहीं ले पाते ऐसे में हम अक्सर बीमार हो जाते हैं। जिसके चलते हमें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज की बिजी लाइफ में यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए वास्तव में कितने घंटे की नींद आवश्यक है। कितने घंटे की नींद लेना होता है फायदेमंद। चिकित्सा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन औसतन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। यह समय शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए पुनः ऊर्जा प्राप्त करने का होता है। नींद के दौरान शरीर की कोशिकाएँ मरम्मत करती हैं, हार्मोन संतुलित होते हैं और याददाश्त मजबूत होती है।हालांकि, नींद की आवश्यकता उम्र के साथ बदलती रहती है। किस उम्र में कितने घंटे की नींद लेना होता है बेहतर। • नवजात शिशुओं को 14–17 घंटे • बच्चों को 9–11 घंटे • किशोरों को 8–10 घंटे • और बुज़ुर्गों को लगभग 7–8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। पर्याप्त नींद न लेने पर होने वाली दिक्कतें। पर्याप्त नींद न लेने से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, नींद की कमी से एकाग्रता घटती है, निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है और कार्यक्षमता में गिरावट आती है। क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि केवल नींद की अवधि ही नहीं, उसकी गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाना, नियमित समय पर सोना-जागना और शांत वातावरण बनाए रखना अच्छी नींद के लिए आवश्यक है। अंततः कहा जा सकता है कि स्वस्थ जीवन के लिए नींद को नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है। भागदौड़ भरी ज़िंदगी में यदि हम रोज़ 7–8 घंटे की नींद को प्राथमिकता दें, तो न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि एक सक्रिय और संतुलित जीवन भी जिया जा सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर