गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

एक दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए, आईए जानते हैं?

None • 2025-10-09 18:32:33
एक दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए, आईए जानते हैं?
एक दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए, आईए जानते हैं? गर्मियों में डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए गर्मियों में हल्की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना भी बहुत आम समस्या है। ऐसे में ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में कई लोग नारियल पानी पीना भी पसंद करते हैं। कुछ लोगों के लिए नारियल पानी उनकी डेली डाइट का हिस्सा होती है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें हाइड्रेटिंग गुण भी होते है, जो बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमें रोज कितना नारियल पानी पीना चाहिए, आईए जानते है? नारियल पानी पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं ये स्किन के लिए भी उत्तम माना जाता है। जो लोग रोज इस पानी को पीते हैं, उनके चेहरे में एक अलग तरह का ग्लो आता है। कई लोग नारियल पानी सुबह खाली पेट पीना पंसद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।हालांकि कई ऐसे शोध सामने आए हैं। जिनके अनुसार इसे किसी भी समय पीया जा सकता है। एक दिन में कितना पीना चाहिए नारियल पानी। रोजाना 1 से 2 नारियल पानी पीना पर्याप्त है। सुबह की शुरुआत इस पानी को पीने से की जा सकती है। जो लोग व्यायाम करते हैं, वो व्यायाम के बाद इस पानी को पी सकते हैं। शरीर एकदम से हाइड्रेट हो जाएगा। दरअसल एक्सरसाइज के बाद इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में ये कारगर साबित होता है। कुछ लोग भोजन के बाद नारियल पानी पीना पसंद करते हैं। वहीं डायरिया या उल्टी होने पर हर दो घंटे में नारियल पानी पी लें। किडनी के लिए फायदेमंद किडनी की बीमारियों में नारियल पानी बेहद उपयोगी माना गया है। क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को डिटॉक्स करने और मूत्र के जरिए विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं डायबिटीज के मरीज भी इसे पी सकते हैं। यह अचानक ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता। क्या प्रेगनेंट महिलाओं को पीना चाहिए नारियल पानी? डॉक्टरों के अनुसार गर्भावस्था में महिलाओं को रोजाना कम से कम एक नारियल पानी पीना चाहिए। इसे पीने से बच्चे की स्किन अच्छी बनती हैं। साथ ही कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।गर्भवती इसे सुबह या दोपहर के समय पीना ज्यादा उत्तम होता है।दरअसल रात के समय पीने से बार-बार वॉशरुम जाना पड़ सकता है। आखिर क्यों नारियल पानी पीना माना गया है उत्तम।
  • इसमें पोटैशियम होता है जो कि इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत है।
  • इसे पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • पाचन के लिए नारियल पानी उत्तम माना गया है।
  • त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए ये लाभदायक होता है।
  • यह हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है, इसे पीने से निखार आता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर