शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पपीते के बीज हमारे लिए कैसे होते हैं फायदेमंद, आइए जानते हैं?

None 2025-08-23 19:33:21
पपीते के बीज हमारे लिए कैसे होते हैं फायदेमंद, आइए जानते हैं?
पपीते के बीज हमारे लिए कैसे होते हैं फायदेमंद, आइए जानते हैं? हमारी सेहत के लिए फल बेहद लाभदायक होते हैं। इसके साथ-साथ कुछ फलों के बीज भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें पपीता भी शामिल है।पपीता हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके बीज भी किसी चमत्कार से काम नहीं होते हैं। तो चलिए आज हम आपको पपीते के बीजों के बारे में बताने वाले हैं।आखिर पपीते के बीज हमारे लिए कैसे फायदेमंद होते हैं और उनका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। आईए जानते हैं? फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते हैं। आज हम बात कर रहे हैं पपीते की जिसका सेवन आपकी सेहत और पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपने भी सुबह खाली पेट पपीते के सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी पपीते के बीजों के फायदों के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आपको हम आज जो इसका फायदा बताएंगे इसके बाद आप इन बीजों को फेंकने की गलती कभी नहीं करेंगे। पपीते के बीज को औषधि से कम नहीं माना जाता है। क्योंकि इनमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। इतना ही नहीं ये एंटी-बैक्टीरियल गुण से भी भरे होते हैं, तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इनका सेवन? पपीते के बीजों का सेवन करने से होने वाले फायदे? किडनी में स्टोन होने पर पपीते के बीजों का सेवन पथरी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर इसका सेवन किडनी को मजबूत बनाता है। अगर आपको भी किडनी में स्टोन की समस्या है तो ऐसे में पपीते के बीजों का नियमित सेवन करने से स्टोन की समस्या से राहत मिल सकती है। पपीते के बीजों को सुखाकर इसका सेवन कर लें। पाचन के लिए फायदेमंद पपीते का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है ठीक उसी तरह पपीते के बीजों का सेवन भी आपके पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई स्टडीज में बताया गया है कि पपीते के बीज में प्रोटियोलिटिक एंजाइम पाए जाते हैं जो आंतों में रहने वाले खराब बैक्टीरिया को मारते हैं। जो पेट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज़ रोगियों के लिए फायदेमंद पपीते के बीजों का सेवन डायबिटीज में भी बेहद फायदेमंद होता है। पपीते के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लावोनोइड होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार हैं। वजन कम करने में सहायक अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में पपीते के बीजों का सेवन भी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। कैसे करें पपीते के बीजों का सेवन? पपीते के बीज को आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हें सीधे चबाकर खा सकते हैं, पाउडर बनाकर स्मूदी या जूस में मिला सकते हैं, या सलाद और दही में डालकर भी खा सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर