गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कैसे करें असली और नक़ली गुड़ की पहचान, आइए जानते हैं?

None 2025-11-05 17:13:42
कैसे करें असली और नक़ली गुड़ की पहचान, आइए जानते हैं?
कैसे करें असली और नक़ली गुड़ की पहचान, आइए जानते हैं? प्राचीन समय से ही गुड भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा रहा है। यह न केवल मीठा होता है, बल्कि कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसलिए सर्दियों में इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। तिल आदि के लड्डू बनाने में या इसे दूध या घी के साथ भी कई लोग खाते हैं, ताकि उनकी इम्युनिटी बढ़े और शरीर को पोषण मिले। ऐसे में मांग बढ़ने की वजह से बाजार में मिलावटी गुड़ की भरमार हो जाती है। इसके कारण, शुद्ध गुड़ को पहचानना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम यहां कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे गुड़ की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। सर्दियों में गुड़ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं गुड़ का सेवन चीनी की तुलना में कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जिस गुड़ को हेल्दी समझकर खा रहे हैं वो असली है या नकली आप इसकी पहचान कैसे करेंगे। आज के समय में आपको बाजार में अलग-अलग तरह के गुड़ मिल जाएंगें। जिसे आप हेल्दी समझकर घर लेकर आते हैं। लेकिन कई लोग ज्यादा मुनाफे के चक्कर में मिलावटी गुड़ बनाकर बेचते हैं जो आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं आप बाजार से खरीदने वाले गुड़ की पहचान कैसे कर सकते हैं। कैसे करें असली गुड़ की पहचान फायर टेस्ट करें। गुड़ में मिलावट की गई है या नहीं इसके लिए आप फायर यानि की आग वाला टेस्ट कर सकते है। इसके लिए आपको गुड़ का एक पीस लेना है। अब गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें गुड़ के पीस को डालकर गर्म होने दें अब जैसे ही गुड़ गर्म होगा वो पिघलने लगेगा। अगर पिघलते गुड़ से एक सोंधी सी कैरेमल जैसी खुशबु आ रही है तो ये असली है। अगर गुड़ नकली होगा तो उसमें से चटकने की आवाज आएगी। पानी में घोलकर चैक करें। शुद्ध गुड़ पानी में आसानी से घुल जाता है। अगर गुड़ पानी में पूरी तरह से नहीं घुल रहा है या नीचे बैठ जा रहा है, तो इसमें मिलावट हो सकती है। रंग चेंज होना शुद्ध गुड़ को पानी में घोलने पर पानी का रंग हल्का भूरा हो सकता है। यदि पानी का रंग बहुत ज्यादा बदल रहा है, तो इसमें रंग मिलाया गया हो सकता है। इसलिए आप पानी में घोलकर भी गुड़ की पहचान कर सकते हैं। पीसकर देखें। गुड़ असली है या नकली ये देखने के लिए आप उसे पीसकर भी देख सकते हैं।इसके लिए आपको गुड़ को लेकर अच्छे से चूर कर लेना है। अगर गुड़ में कुछ क्रिस्टल नजर आ रहे हैं तो गपड़ मिलावटी है। जबकि असली गुड़ एकदम चिपका और सुनहरे रंग का नजर आएगा।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर