आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में संतुलित आहार बेहद जरूरी हो गया है।लोग फ़ीट एंड फाइन रहने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो हमारी ओवर हेल्थ के लिए बेहतर हो। ऐसे में पनीर एक ऐसा पौष्टिक विकल्प है, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संतुलन देता है। प्रोटीन, कैल्शियम और जरूरी विटामिन से भरपूर पनीर शाकाहारियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं, पनीर को अपनी डाइट में किस तरह शामिल किया जा सकता है।
सेहत के लिए पनीर क्यों है फायदेमंद?
पनीर में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी है। साथ ही यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है और भूख को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
पनीर को अपनी डाइट शामिल करने के आसान तरीके
नाश्ते में करें पनीर का सेवन
सुबह के नाश्ते में पनीर भुर्जी, पनीर पराठा या मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ ग्रिल्ड पनीर ले सकते हैं। इससे दिन की शुरुआत प्रोटीन युक्त भोजन से होगी।
सलाद में करें इस्तेमाल
वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए सलाद में कच्चे या हल्के सॉटे किए हुए पनीर के टुकड़े मिलाना फायदेमंद रहता है। यह स्वाद बढ़ाने के साथ पोषण भी बढ़ाता है।
सब्जी के रूप में
दोपहर या रात के खाने में कम मसाले और कम तेल में बनी पनीर की सब्जी जैसे शिमला मिर्च पनीर या पालक पनीर शामिल कर सकते हैं।
वर्कआउट के बाद
जिन लोगों की दिनचर्या में व्यायाम शामिल है, वे वर्कआउट के बाद पनीर का सेवन कर सकते हैं। यह मसल रिकवरी में सहायक होता है।
हेल्दी स्नैक के तौर पर खाएं
तले हुए स्नैक्स की जगह ग्रिल्ड या बेक्ड पनीर टिक्का बेहतर विकल्प हो सकता है।
कितनी मात्रा में पनीर का सेवन करना चाहिए।
विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति प्रतिदिन 50–100 ग्राम पनीर का सेवन कर सकता है। हालांकि, जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल या किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही पनीर का सेवन करना चाहिए।
ध्यान रखने योग्य बातें
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।