इस समय भारत ही नही बल्कि दुनियां के कई देश भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत सी ठंडी चीजों का सहारा लेते है। इन सब चीजों में सबसे अहम है पानी। यह बात तो सभी जानते हैं कि पानी के बिना जीवन संभव नही है। लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादा पानी पीने की आवश्यकता होती है।इसलिए लोग गर्मी में ठंडे पानी का सेवन करते है। जिसके चलते आज के समय में सभी लोगों के घरों में फ्रिज होना आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते है फ्रिज के पानी का सेवन करने से हमारे शरीर पर बहुत से नकारात्मक प्रभाव पड़ते है। मगर इस बात को भी झुठलाया नही जा सकता है कि पुराने जमाने के लोग मिट्टी के बर्तों में रखे पानी का सेवन करते थे, जो आज के समय में बहुत कम हो गया था, लेकिन अब कई सालों से लोग फिर मिट्टी के बर्तनों को अपने उपयोग में ला रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है मिट्टी के बर्तन में रखें पानी का सेवन करने से हमारे शरीर को क्या फायदें मिलते हैं। आइए जानते हैं।
पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। वही संगम नगरी प्रयागराज में भी बीते कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप चरम पर है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच चुका है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। एसी और कूलर की मांग तो बढ़ी ही है, लेकिन इस बार मिट्टी के मटकों, खासकर टोटी वाले मटकों की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। टोटी वाले मटके आजकल बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ये मटके दिखने में सुंदर होते हैं और इनसे पानी निकालना भी बहुत आसान होता है। सेहत के लिहाज से भी फ्रिज के ठंडे पानी से बेहतर मटके का पानी माना जाता है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।