गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सलाद में खीरा और टमाटर क्यों नहीं खाने चाहिए एक साथ, आईए जानते हैं?

None 2024-10-03 15:19:51
सलाद में खीरा और टमाटर क्यों नहीं खाने चाहिए एक साथ, आईए जानते हैं?
टमाटर और खीरे का पाचन समय अलग-अलग होता है। टमाटर अधिक अम्लीय होते हैं और खीरा क्षारीय होते हैं और जिसके कारण उनका पाचन समय अलग होता है।

नई दिल्ली (Shah Tiems) ज्यादातर लोग सलाद में खीर और टमाटर एक साथ खा लेते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सलाद में टमाटर और खीरे का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि कई सारे फूड कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं और इनको हमें कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। उन्हीं में से एक फूड कॉम्बिनेशन है टमाटर खीरा।

टमाटर और खीरे एक साथ सेवन करने से क्या होता है

टमाटर और खीरे का पाचन समय अलग-अलग होता है। टमाटर अधिक अम्लीय होते हैं और खीरा क्षारीय होते हैं और जिसके कारण उनका पाचन समय अलग होता है। ऐसा माना जाता है कि अलग-अलग पाचन समय वाले फूड आइटम को मिलाने से अपच, सूजन या गैस हो सकती है। आयुर्वेद में यह माना जाता है कि कुछ खाद्य पदार्थों को मिलाने से शरीर की ऊर्जा या संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पाचन खराब हो सकता है, इसमें खीरा और टमाटर भी शामिल हैं।

पानी की मात्रा ज्यादा होना

खीर और टमाटर दोनों ही ऐसे फूड है, जिनमे पानी की मात्रा ज्यादा होती है। और जब इन्हें एक साथ खाया जाता है, तो कुछ लोगों का मानना है कि इससे पेट का एसिड पतला हो सकता है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है जिसके चलते आपको कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

टमाटर और खीरा के गुण

आयुर्वेद में खीरे को ठंडा माना जाता है, जबकि टमाटर की प्रकृति थोड़ी गर्म होती है। इसी कारण अलग-अलग गुणों वाले फूड आइटम को एक साथ मिलाने से शरीर में असंतुलन बढ़ सकता है और मेटाबॉलिज्म भी इफेक्ट होता है। इसलिए इन दोनों फूड का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर