गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 71856.56 ▼ -1.08%
BITCOIN $82746 ▼ -1.68%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

खाली पेट केले का सेवन करने से हेल्थ पर क्या असर पड़ता है,आइए जानते हैं?

None • 2026-01-13 23:05:16
खाली पेट केले का सेवन करने से हेल्थ पर क्या असर पड़ता है,आइए जानते हैं?
खाली पेट केले का सेवन करने से हेल्थ पर क्या असर पड़ता है,आइए जानते हैं? केला एक ऐसा फल है, जो बच्‍चे हों या फिर बड़े ह‍र क‍िसी को पसंद आता है। इसकी प्राकृतिक म‍िठास और इसके भीतर का पोषण, दोनों ही इसे इसे कई लोगों का फेवरेट फ्रूट बनाता है। केला एक बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट फल है, जो आसानी से उपलब्ध होता है और हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि केला खाली पेट खाना फायदेमंद होता है या फिर क‍िसी खाने के बाद। आइए आपको बताते हैं कि अगर आप केला खाली पेट खाते हैं तो इससे आपके शरीर में क्‍या प्रभाव पड़ेगा? केला एक पोषण से भरपूर फल है, जिसे कई लोग सुबह खाली पेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? कुछ लोगों का मानना है कि खाली पेट केला खाने के फायदे भी हैं और नुकसान भी। सुबह खाली पेट केला खाना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं, तो यह एनर्जी, पाचन और हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको ब्लड शुगर, एसिडिटी या गैस की समस्या है, तो इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट केला खाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। केला खाने के फायदे इंस्‍टेंट एनर्जी मिलना केला एक अच्छे ऊर्जा स्रोत के रूप में काम करता है। इसमें प्राकृतिक शर्करा (जैसे फ्रक्टोज और ग्लूकोज) और फाइबर की मात्रा होती है, जो शरीर को इंस्‍टेंट एनर्जी देता है। हालांकि, यह ऊर्जा थोड़ी देर में खत्म हो सकती है, जिससे आपको फिर से थकान का अनुभव हो सकता है। पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद केला पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह पेट की दीवारों को सुकून देता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। अगर आपका पाचन तंत्र सामान्य है, तो आप इसे खाली पेट खा सकते हैं। हार्ट के लिए फायदेमंद केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो सोड‍ियम के इफेक्‍ट को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इससे ब्‍लड प्रेशर को कट्रोल करने में मदद म‍िलती है और इसलिए ये हार्ट हेल्‍थ के लिए अच्‍छा होता है। अगर इसे खाली पेट खाया जाए तो यह आपके हार्ट के ल‍िए अच्‍छा साबित होता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर