गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पपीता का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है, आइए जानते हैं?

None 2026-02-09 15:35:47
पपीता का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है, आइए जानते हैं?
पपीता का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है, आइए जानते हैं? आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग ऐसी चीजों की तलाश में  हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो। ऐसे में पपीता एक ऐसा फल है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज़ से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक पोषण विज्ञान तक, पपीते को कई बीमारियों में उपयोगी बताया गया है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पपीते का सेवन करने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है। पपीते का सेवन करने से होने वाले फायदे। पाचन तंत्र के लिए बेहतर पपीता पाचन के लिए सबसे लाभकारी फलों में गिना जाता है। इसमें मौजूद पपेन एंज़ाइम भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए पपीता किसी प्राकृतिक औषधि से कम नहीं है। नियमित रूप से पपीते का सेवन करने से आंतें साफ रहती हैं और पेट हल्का महसूस होता है। इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक पपीता विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव के लिए पपीता उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद पपीते में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित आहार के साथ पपीते का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद पपीता सिर्फ अंदरूनी सेहत ही नहीं, बल्कि बाहरी सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन A और C त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। पपीते का गूदा त्वचा पर लगाने से दाग-धब्बे कम हो सकते हैं और मुंहासों की समस्या में राहत मिलती है। वहीं, बालों के लिए यह रूसी कम करने और बालों को मज़बूती देने में सहायक माना जाता है। वजन कंट्रोल करने में सहायक जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए पपीता एक बेहतर विकल्प है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है और अनावश्यक खाने से बचाव होता है। इन बातों का रखें ध्यान जहां पपीता कई लाभ देता है, वहीं अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। खासकर कच्चे पपीते का अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक माना जाता है। इसलिए संतुलन और सही जानकारी के साथ ही इसका उपयोग करना चाहिए।  
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर