शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सफेद तिल का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है, आइए जानते हैं?

None 2026-02-20 17:52:31
सफेद तिल का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है, आइए जानते हैं?
सफेद तिल का सेवन करने से हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है, आइए जानते हैं? सफेद तिल से न केवल कई टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं, बल्कि यह सेहत के लिए भी एक वरदान है इसे आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए तिल को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि सफेद तिल खाने के क्या फायदे हैं। सर्दियों के मौसम में सफेद तिल के लड्डू का आनंद ज्यादातर लोग लेते हैं। तिल, गुड़ और घी से बने ये लड्डू स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं, सेहत के लिए भी उतने ही फायदेमंद माने जाते हैं। तिल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो शरीर को कई फायदे पहुंचा सकते हैं? सफेद तिल का सेवन करने से क्या होता है। हड्डियां मजबूत होना तिल कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है, इसमें मौजूद सेसामिन और सेसामोल जैसे यौगिक हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए तिल के लड्डू का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह हड्डियों की मजबूती और दर्द से राहत के लिए लाभदायक हैं। इम्यूनिटी मजबूत होना बदलते मौसम के साथ जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। तिल के लड्डू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और गुड़ में पाए जाने वाले खनिज तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं, जिससे बीमारियां का खतरा कम किया जा सकता है। पाचन तंत्र के लिए बेहतर तिल फाइबर से भरपूर है जो पाचन को बेहतर करता है। नियमित रूप से इसका सेवन पेट को साफ रखने और गैस, कब्ज को दूर करने में सहायक माना जाता है। सर्दियों में तिल के लड्डू खाने से पेट हल्का महसूस होता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है। स्किन के लिए फायदेमंद सफेद तिल में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन को हेल्दी बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर