शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आंवाले का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है,आइए जानते हैं?

None 2025-10-30 17:13:38
आंवाले का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है,आइए जानते हैं?
आंवाले का पानी पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है,आइए जानते हैं? आंवला एक ऐसा चमत्कारी फल है, जिसे भारत में सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह न सिर्फ आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, बल्कि इसे एक पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। आंवले का उपयोग लोग लंबे समय से इम्यूनिटी को बढ़ाने, बीमारियों से लड़ने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए करते आए हैं। इसे इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है और इसकी इतनी मजबूत है कि आज के समय में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। कुछ लोगों को आंवले का स्वाद कसैला और तीखा लगता है, जिससे इसका सेवन करना थोड़ा मुश्किल लगता है। आपको बता दें कि आंवला शरीर के लिए काफी गुणकारी होता है। इसके खाने के काफी फायदे हैं। अगर आप सर्दियों में आंवला खाना शुरु कर दें तो यह आपकी बॉडी को काफी फायदा पहुंचाता है। आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं आंवले का पानी पीने से कई हैरान कर देने वाले फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं कैन कौन से हैं वह फायदे। आंवले का पानी पीने से मिलने वाले फायदें। बॉडी डिटॉक्स होना जी हां, आंवले को रात में भी सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप रात में सीधे आंवला खाते हैं तो इससे आपको सर्दी भी हो सकती है। वहीं, रात में आप आंवले का पानी पी सकते हैं। आंवले का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और शरीर से विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं। स्किन और बालों के लिए फायदेमंद आंवले का पानी पीने से त्वचा में चमक आती है और बाल मजबूत होते हैं। अगर आपके बाल गिर रहे हैं या फिर सफेद हो रहे हैं तो आप आंवले का पानी पी सकते हैं। यह बालों को जड़ों से मजबूत करता है और पोषण देता है। खुन की कमी पूरी होना आंवला का नियमित सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने वाली प्रक्रियाओं को सक्रिय करता है, जिससे खून की मात्रा और गुणवत्ता में सुधार होता है। रोज एक आंवला खाने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। आंवला पानी के सेवन से खून की कमी से होने वाली थकान, चक्कर और सांस फूलने जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। एनर्जी बुस्ट करना आंवला को एनर्जी के लिए भी रसायन माना गया है। यह एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है, खासकर तब जब शरीर थका-थका और सुस्त महसूस करता है। डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई है वो रोजाना आंवला का पानी पिएं तो फायदा होगा। ये पानी आसानी से ब्लड शुगर को नॉर्मल करता है। खाली पेट आंवले का पानी पीने से नेचुरल तरीके से शुगर नॉर्मल होता है। कैसे बनाएं आंवले का पानी आंवले का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 ताजे आंवले लें और उन्हें अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक गिलास सामान्य पानी में इन टुकड़ों को डालें और 2–3 घंटे तक भीगने दें। चाहें तो रातभर भिगने दें और सुबह खाली पेट पी सकते हैं। सुबह इसे छान लें और धीरे-धीरे सेवन करें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर