गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चाय न पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है, आइए जानते हैं?

None 2025-10-30 17:06:47
चाय न पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है, आइए जानते हैं?
चाय न पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है, आइए जानते हैं? सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, एक कप चाय लगभग हर घर में रोज बनती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप सिर्फ एक महीना चाय पीना बंद कर देते हैं, तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है? आज हम आपको इस स्टोरी में एक महीने तक चाय न पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। चाय के शौकीन लोग किसी भी समय इसे पीने से मना नहीं करते। यहां लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय से होती है और दिनभर भी थकान दूर करने के लिए भी लोग चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। कुछ मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा दूध वाली चाय हम भारतीयों की पसंदीदा ड्रिंक है। हालांकि, उनका यह शौक सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है। दूध वाली चाय पीने के कई नुकसान होते हैं, जिसके बारे में या तो लोग कम जानते हैं या अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं। इसकी वजह से कई बार स्वस्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि चाय ना पीने से आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है। चाय न पीने से होने वाले फायदे। अच्छी नींद आना चाय में कैफीन नामक तत्व पाया जाता है, जो दिमाग को एक्टिव रखता है। ऐसे में अगर आप दिन में कई बार चाय पीते हैं, तो रात में नींद की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप एक महीना चाय छोड़ देते हैं, तो नींद न आने की समस्या से राहत पाई जा सकती है। पेट की समस्या से राहत मिलना जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन पेट में गैस, जलन और कब्ज जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप चाय पीना बंद करते हैं, तो पेट को आराम मिल सकता है और पाचन को बेहतर किया जा सकता है। एक महीना चाय से दूरी रखने पर पेट हल्का लगने लगता है। वज़न कम होना चाय में शक्कर और दूध मिलाने से कैलोरी बढ़ जाती है। अगर आप दिन में दो-तीन बार मीठी चाय पीते हैं, तो यह वजन बढ़ाने का एक बड़ा कारण बन सकती है। अगर आप चाय छोड़ देते हैं, तो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी नहीं जाती, जिससे धीरे-धीरे वजन कंट्रोल होने लगता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल होना ज्यादा चाय पीने से कैफीन का लेवल बढ़ सकता है, जो ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को प्रभावित कर सकता है। जब आप चाय छोड़ते हैं, तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और दिल पर कम दबाव पड़ता है। इसलिए जिन लोगों को हाई बीपी या हार्ट की समस्या रहती है, उनके लिए चाय न पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर