गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

हमारी सेहत के लिए क्या फायदेमंद है चीनी या गुड़, आइए जानते हैं।

None • 2025-07-01 19:00:08
हमारी सेहत के लिए क्या फायदेमंद है चीनी या गुड़, आइए जानते हैं।
हमारी सेहत के लिए क्या फायदेमंद है चीनी या गुड़, आइए जानते हैं। हम कई दशकों से सुनते आ रहें है कि चीनी और गुड़ में से हमारी सेहत के लिए गुड़ ज्यादा फायदेमंद होता हैं। पहले ज़माने के लोग चीनी कि जगह गुड़ का इस्तेमाल करते थे। कहा जाता है कि गुड हमारे लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं जिससे आपकी यह धारना टूटने वाली है कि गुड़ आपकी सेहत के लिए चीनी से ज्यादा सेहतमंद है। आइए जानते है कि चीनी या गुड कौन सा हमापी सेहत के लिए अच्छा है।  पीढ़ियों से हम सुनते आ रहे हैं कि गुड़ 'ज्यादा सेहतमंद' है, 'नेचुरल' है और 'चीनी से बेहतर' है। क्या आपने भी कभी यही सोचा है कि गुड़ खाकर आप सेहत के साथ इंसाफ कर रहे हैं? अगर हां, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आज आपकी यह पुरानी धारणा टूटने वाली है। दरअसल,  न्यूट्रिशनिस्ट रिता जैन ने इस बारे में क्या बताया है। आइए जानते हैं।

गुड़ vs चीनी: समझें पूरा साइंस

आमतौर पर, हम सोचते हैं कि गुड़ नेचुरल है, कम प्रोसेस्ड है और इसमें मिनरल्स होते हैं, जबकि चीनी एक रिफाइंड प्रोडक्ट है जो "प्लेन कैलोरी" देती है। बता दें, यह बात कुछ हद तक सही भी है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे कुछ माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो चीनी में नहीं होते, लेकिन यहीं पर कहानी में ट्विस्ट आता है और वह है ग्लाइसेमिक इंडेक्स।

क्या होता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स?

ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक पैमाना है जो बताता है कि कोई फूड कितनी जल्दी आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाता है। 0 से 100 तक के इस पैमाने पर, जितना ज्यादा नंबर होगा, ब्लड शुगर उतनी ही तेजी से बढ़ेगा।

यह भी जानिए

अक्सर यह माना जाता है कि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है, लेकिन कई न्यूट्रिशनिस्ट रिता जैन बताती हैं कि यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। सफेद चीनी का लगभग 70-75 होता है, जबकि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 80 से 85 तक हो सकता है। इसका मतलब है कि गुड़ आपके ब्लड शुगर को सफेद चीनी से भी तेजी से बढ़ा सकता है।

क्या बेकार है गुड़?

नहीं, ऐसा नहीं है। गुड़ में यकीकन कुछ मिनरल्स होते हैं जो सफेद चीनी में नहीं पाए जाते। ये मिनरल्स हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में भी गुड़ को कई गुणों से भरपूर बताया गया है, जैसे यह पाचन में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है।
हालांकि, समस्या तब आती है जब हम यह मान लेते हैं कि गुड़ 'हेल्दी' है और इसलिए इसे कितनी भी मात्रा में खा सकते हैं। सच तो यह है कि गुड़ में भी लगभग उतनी ही कैलोरी और कार्बोहाइट्रेट होते हैं जितनी चीनी में। अगर आप एक चम्मच चीनी की जगह दो चम्मच गुड़ खा रहे हैं, तो आप अनजाने में ज्यादा कैलोरी और शुगर का इनटेक कर रहे हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट का साफ कहना है कि चाहे चीनी हो या गुड़, दोनों ही शुगर के सोर्स हैं और दोनों को ही सीमित मात्रा में खाना चाहिए। खासकर डायबिटीज के रोगियों को तो गुड़ के सेवन को लेकर भी उतनी ही सावधानी बरतनी चाहिए जितनी चीनी के लिए।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर