गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किन लोगों को करना चाहिए खीरे से परहेज़, आइए जानते हैं?

None 2025-12-03 17:44:01
किन लोगों को करना चाहिए खीरे से परहेज़, आइए जानते हैं?
किन लोगों को करना चाहिए खीरे से परहेज़, आइए जानते हैं? खीरा शरीर को ठंडक पहुंचाने, हाइड्रेट रखने और पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी पाया जाता है, स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग इसे सलाद में खाते हैं। कई लोग सुबह खाली पेट इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग अगर खाली पेट खीरा खाएं, तो यह उन्हें सूट नहीं करता है। उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानी होती है। दरअसल खाली पेट खीरा खाने से किसी को एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यह हर व्यक्ति के डाइजेशन पर निर्भर करता है। खीरा पानी से भरपूर होता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में यह सब्जी बहुत काम आती है। हालांकि, कई लोग इसे सर्दियों में नहीं खाते, क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत नहीं होती। लेकिन, सर्दियों में भी इसे सीमित मात्रा में खाने से शरीर में नमी बनी रहती है। खीरा पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। खीरा सर्दी हो या गर्मी सेहत के लिए लाभकारी होती है, लेकिन तमाम फायदों के बावजूद भी खीरे का सेवन कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है, उन्हें भूलकर भी खीरा नहीं खाना चाहिए। किन लोगों को नही करना चाहिए खीरे का सेवन? पेट संबंधी समस्याएं होना खीरा फाइबर से भरपूर होता है। जिन लोगों को पहले से ही गैस्ट्रिक, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं हैं, उनके लिए बेहतर होगा कि वे खीरा खाने से बचें।खीरा खाने से ये समस्या और अधिक बढ़ सकती है। खांसी, जुकाम या गले में खराश से पीड़ित लोग जिन लोगों खांसी, जुकाम या गले में खराश है। वह खीरे के सेवन से बचें। खीरे का सेवन उनके लिए हानिकारक हो सकता है। खीरा शरीर के लिए बेहद ठंडा होता है। इसलिए, अगर आपको पहले से ही खांसी, जुकाम या गले में खराश जैसी समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप इससे दूर रहें। एलर्जी होने पर कुछ लोगों को कई प्रकार की सब्जियों से एलर्जी रहती है। ऐसे में जिन लोगों को खीरे से एलर्जी होती है, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए। इससे कई तरह के लक्षण हो सकते हैं, जैसे खुजली, होंठ या गले में सूजन, पेट दर्द और मतली आदि। निष्कर्ष खीरे को सलाद में खाने के अलावा भी कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप खीरे का रायता या छाछ में इसे कद्दूकस कर डाल सकते हैं. इससे आप स्मूदी, जूस या डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं। अगर सैंडविच खाना पसंद करते हैं, तो उसमें खीरा डाल सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर