गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आईए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे खजूर के बारे में, क्या है कीमत?

None 2025-03-26 13:02:26
आईए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे खजूर के बारे में, क्या है कीमत?
आईए जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे खजूर के बारे में, हजारों में है इसकी कीमत? खजूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खास कर सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन बहुत जरूरी होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खजूर के बारे में बताने वाले हैं जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। जी हां इस खजूर की कीमत भारत में हजारों रुपए किलो होगी। आईए जानते हैं इस खजूर के बारे में? खजूर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर को डिहाईड्रेट रखने के साथ ही खजूर शरीर को ताकत भी देते हैं। वैसे तो खजूर आप किसी भी आसपास की शॉप या फ्रूट वेंडर से खरीद सकते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि खजूर की कुछ खास वैरायटी भी बाजार में उपलब्ध हैं। एक खजूर तो ऐसा भी है जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। लेकिन उसके हेल्थ बेनिफिट्स इतने ज्यादा हैं कि उन्हें जानने के बाद आप का मन करेगा कि बस उन्हें किसी भी तरह जल्दी से खरीद लाएं। चलिए जानते हैं कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा खजूर और क्या हैं उसके फायदे। कौन से हैं दुनियां के सबसे महंगे खजूर? खजूर की वैसे बहुत वैरायटीज मार्केट में मौजूद हैं। लेकिन सबसे महंगा खजूर माना जाता है अजवा खजूर। इस खजूर की कीमत एक हजार रु से लेकर दो हजार रु. प्रति किलो तक हो सकती है। ये खजूर इंडिया में भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन यहां आते आते इसकी कीमत और भी ज्यादा हो जाती है। असल में अजवा खजूर सऊदी अरब के मदीना में ही होता है। इस वजह से इसे अजवा या मदनी खजूर भी कहा जाता है। इस खजूर की पैदावार के लिए जिस तरह के एटमॉस्फियर की जरूरत होती है। वो सिर्फ मदीना में ही पाया जाता है। क्या है भारत में इस खजूर की कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस खजूर की कीमत भारतीय बाजार में हैरान कर देनेवाली है। दरअसल भारती बाजार में यह खजूर बहुत ऊंचे दामों में बिकता है। जानकारी के अनुसार भारत के बाजार में आते आते इस खजूर की कीमत 13 हजार 999 रु. तक पहुंच जाती है। यानी कि ये कीमत 14 हजार रुपये के आसपास तक हो सकती है। असल में खजूर सिर्फ मदीना में ही होता है। इसलिए इसकी पैदावार काफी कम होती है। यही वजह है कि इस खजूर की कीमत बहुत ज्यादा होती है। अजवा खजूर का सेवन करने से होने वाले फायदे दिल के लिए फायदेमंद इतने ऊंचे दाम होने के बावजूद अजवा खजूर काफी ज्यादा डिमांड में होते हैं। उसकी वजह है इस खजूर का सेहत के लिए काफी फायदेमंद होना। ये खजूर दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं और दूसरे फायदे भी देते हैं। विटामिन बी से भरपूर अजवा खजूर खाने से हार्ट के फंक्शन्स इंप्रूव होते हैं। इस खजूर में विटामिन बी और मैग्नीशियम खूब होता है। जो ब्लड वेसल्स के फंक्शन्स को ठीक रखता है। कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होना अजवा खजूर में कैल्शियम और फास्फोरस खूब मात्रा में पाया जाता है। जिस वजह से ये हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद होता है। शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद अजवा डेट्स में नेचुरल शुगर होती है। जो शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाती है। लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है।जिस वजह से ये शुगर पेशेंट के लिए भी फायदेमंद होता है। इम्युनिटी मजबूत होना अजवा खजूर एंटीऑक्सीडेंट्स का भी बहुत अच्छा सोर्स होते हैं। जिनकी वजह से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसे रेगुलर रूप से खाने से शरीर भी हाइड्रेट रहता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर